Vivo का 2.20 लाख रुपये का फोल्डेबल फोन लॉन्च, 200MP कैमरा और 6900mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स
Vivo ने भारत में Vivo X Fold 6 फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत 219999 रुपये है और बिक्री 13 अक्टूबर से शुरू होगी. फोन में 8.02 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 Super चिपसेट और 12GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज है. इसमें Zeiss ट्यून किया गया 200MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है.

Vivo ने भारत में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे Vivo V80 और Vivo S2 FE के साथ पेश किया है. Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. फोन में MediaTek Dimensity 9500 Super चिपसेट दिया गया है. इसमें 6900mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है. फोन में Zeiss ट्यून किया गया 200MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी दिया गया है.
Vivo X Fold 6 की कीमत और बिक्री
Vivo X Fold 6 की भारत में कीमत 2,19,999 रुपये रखी गई है. यह कीमत 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए है. फोन की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है. इसकी बिक्री 13 अक्टूबर से Vivo India ई स्टोर के जरिए शुरू होगी. फोन Nebula Teal और Prism Black रंगों में उपलब्ध होगा.
खरीदारी पर मिलेंगे कई ऑफर
ऑफलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए 30 महीने का Easy EMI प्लान उपलब्ध है. इसकी शुरुआत 7,333 रुपये प्रति महीने से होती है और इसमें जीरो डाउन पेमेंट का विकल्प है. ग्राहकों को 26,400 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल सकता है. इसके अलावा 12 फीसदी तक V Upgrade एक्सचेंज बोनस और V Shield स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन पर 40 फीसदी तक की छूट मिलेगी. ऑनलाइन ग्राहकों को 10 फीसदी तक एक्सचेंज बोनस और 24 महीने तक नो कॉस्ट EMI का विकल्प मिलेगा.
8.02 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले
Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच का फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिजॉल्यूशन 2504 x 2312 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है. डिस्प्ले में 424ppi डेंसिटी, 100 फीसदी DCI P3 कवरेज, 300Hz टच सैंपलिंग और HDR सपोर्ट मिलता है. फोन में 6.51 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले भी दिया गया है. इसका रिजॉल्यूशन 1120 x 2528 पिक्सल है.
200MP कैमरा और Dimensity 9500 Super चिपसेट
फोन में 3nm ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 9500 Super Edition चिपसेट दिया गया है. इसके साथ 12GB LPDDR5x Ultra रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. कैमरा सेटअप में 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है. टेलीफोटो कैमरा 100x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. फोन के दोनों डिस्प्ले पर 20MP के सेल्फी कैमरे दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें- Jio IPO की ग्रे मार्केट में धूम, GMP ने अभी से ही पकड़ी रफ्तार, निवेशकों के लिए कब खुल सकता है ऑफर?
6900mAh बैटरी और IP रेटिंग
Vivo X Fold 6 में 6900mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi Fi 7, Bluetooth 5.4 और USB Type C जैसे विकल्प मिलते हैं. फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक भी दिया गया है. यह फोन IP58 और IP59 रेटिंग के साथ आता है. फोन को खोलने पर इसकी मोटाई 4.40mm और फोल्ड करने पर 9.40mm है. इसका वजन करीब 228 ग्राम है.