BHEL पर इन 5 म्यूचुअल फंड्स ने लगाया बड़ा दांव, हिस्सेदारी 9% के पार, 1 महीने में 54% उछला शेयर
Bharat Heavy Electricals Limited यानी BHEL के शेयरों में आई जबरदस्त तेजी ने निवेशकों का ध्यान फिर PSU सेक्टर की ओर खींचा है. कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों के बाद कई म्यूचुअल फंड्स में भी इसकी हिस्सेदारी चर्चा में है. खास बात यह है कि कुछ फंड्स ने BHEL पर बड़ा दांव लगाया है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है.

5 Mutual Funds Stakes in BHEL: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) एक बार फिर शेयर बाजार में चर्चा का केंद्र बन गया है. कंपनी के शेयरों में पिछले एक साल में करीब 68% (6 अप्रैल तक) की तेजी आई है, जबकि सिर्फ पिछले एक महीने में ही 54% का उछाल देखने को मिला. Q4 FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 56% बढ़कर 1,290 करोड़ रुपये पहुंचने के बाद निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है. ऐसे में उन म्यूचुअल फंड्स पर भी फोकस बढ़ गया है, जिनके पोर्टफोलियो में BHEL की अच्छी हिस्सेदारी है. इस रिपोर्ट में उन टॉप म्यूचुअल फंड्स के बारे में बताया गया है, जिसने BHEL में हिस्सेदारी बनाए रखा है.
Quant PSU Fund में BHEL का बड़ा दांव
Quant Mutual Fund के Quant PSU Fund ने BHEL में 9.7% निवेश किया है, जो इसके पोर्टफोलियो की टॉप होल्डिंग्स में शामिल है. फंड में PTC India, SAIL, LIC Housing Finance और GMDC जैसी कंपनियां भी प्रमुख हिस्सेदारी रखती हैं.
Baroda BNP Paribas Focused Fund
Baroda BNP Paribas Mutual Fund के Focused Fund में BHEL की हिस्सेदारी 5.57% है. फंड की सबसे बड़ी होल्डिंग Bharti Airtel है, जबकि Axis Bank, HDFC Bank और Sun Pharma भी इसमें शामिल हैं.
Motilal Oswal Innovation Opportunities Fund का भी भरोसा
Motilal Oswal Mutual Fund के Innovation Opportunities Fund ने BHEL में 4.33% निवेश किया है. यह फंड मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी और एनर्जी ट्रांजिशन जैसे उभरते सेक्टर्स पर फोकस करता है. इसके टॉप 10 शेयर कुल पोर्टफोलियो का करीब 42% हिस्सा बनाते हैं, जिससे साफ है कि फंड चुनिंदा कंपनियों पर ज्यादा भरोसा दिखा रहा है.
यह भी पढ़ें: इन 3 डिफेंस MF ने निवेशकों को किया मालामाल, 1 महीने में दिया 20% तक रिटर्न, Groww जैसे दिग्गज लिस्ट में शामिल
Aditya Birla SL PSU Equity Fund
Aditya Birla Sun Life Mutual Fund के PSU Equity Fund में BHEL की हिस्सेदारी 4.51% है. इस स्कीम में SBI सबसे बड़ी होल्डिंग है, जबकि NTPC, Power Grid और Bharat Electronics भी प्रमुख निवेश हैं. PSU सेक्टर पर आधारित यह फंड सरकारी कंपनियों में निवेश के जरिए लंबी अवधि के अवसर तलाश रहा है.
BNP Paribas Energy Opportunities Fund
BNP Paribas Mutual Fund के Energy Opportunities Fund में BHEL की हिस्सेदारी 3.64% है. इस फंड की सबसे बड़ी होल्डिंग Coal India है, जबकि Reliance, NTPC, ONGC और Power Grid जैसी कंपनियां भी इसमें शामिल हैं. ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर थीम पर आधारित यह फंड भविष्य की ग्रोथ स्टोरी पर दांव लगा रहा है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.