Mutual Fund में Midcap का जलवा, ये 3 फंड बने सुपरस्टार! जानें कौन है लिस्ट में सबसे आगे?
मिडकैप फंड्स उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं जो लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न के साथ मध्यम जोखिम लेने को तैयार हैं. Motilal Oswal, Edelweiss और Invesco जैसे फंड्स अपने मजबूत फंडामेंटल और लगातार प्रदर्शन के कारण निवेशकों की वॉचलिस्ट में बने रह सकते हैं.
म्यूचुअल फंड में सही चुनाव करना अक्सर निवेशकों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है. हर महीने SIP के जरिए नियमित निवेश करते हुए लोग लंबे समय तक अच्छा रिटर्न चाहते हैं. लार्ज कैप फंड्स को आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है, लेकिन इनमें रिटर्न सीमित रहता है, वहीं स्मॉल कैप फंड्स में उतार चढ़ाव काफी ज्यादा होता है. ऐसे में मिडकैप फंड्स एक संतुलित विकल्प बनकर उभरते हैं, जहां ग्रोथ और रिस्क दोनों का अच्छा बैलेंस मिलता है. इसी आधार पर 3 ऐसे म्यूचुअल फंड को जानते हैं, जिसने अच्छा-खासा रिटर्न दिया है.
Motilal Oswal Midcap Fund
- Motilal Oswal Midcap Fund मिडकैप कैटेगरी में एक जाना-माना नाम है. यह फंड QGLP यानी Quality, Growth, Longevity और Price रणनीति पर काम करता है, जिसमें मजबूत बिजनेस, लंबी अवधि की ग्रोथ और सही वैल्यूएशन पर फोकस किया जाता है.
- फंड में अधिकतम 30 स्टॉक्स रखे जाते हैं, जिससे हाई कन्विक्शन निवेश दिखता है. इसके पोर्टफोलियो में Kalyan Jewellers, Paytm, Persistent Systems, Eternal और Coforge जैसे शेयर शामिल हैं.
- पिछले 5 साल में इस फंड ने करीब 23 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. हालांकि 1 साल का रिटर्न करीब -1.7 प्रतिशत रहा है, जो मिडकैप सेक्टर की हालिया कमजोरी को दर्शाता है.
Edelweiss Midcap Fund
Edelweiss Midcap Fund को अंडररेटेड लेकिन मजबूत फंड माना जाता है. यह फंड बॉटम अप अप्रोच अपनाता है, यानी सेक्टर के बजाय कंपनी के फंडामेंटल पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है. करीब 42 प्रतिशत का टर्नओवर रेशियो दिखाता है कि फंड लंबे समय तक निवेश बनाए रखता है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसने 1 साल में करीब 13 प्रतिशत, 3 साल में 26 प्रतिशत और 5 साल में लगभग 21 प्रतिशत का रिटर्न दिया है और अपने बेंचमार्क Nifty Midcap 150 को लगातार पीछे छोड़ा है.
Invesco India Midcap Fund
फंड ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है. पिछले 1 साल में इसने करीब 16 प्रतिशत, 3 साल में 27 प्रतिशत और 5 साल में 22 प्रतिशत का रिटर्न दिया है, जो इसके मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड को दिखाता है.
इसे भी पढ़ें- क्रैश हुए Vedanta के शेयर! भारी गिरावट के पीछे क्या है सच? जानिए पूरा मामला
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इन 5 हाइब्रिड फंड्स ने निवेशकों को किया मालामाल, 3 साल में दिया 12.32% तक रिटर्न, जानें पूरी डिटेल्स
Tata MF ने लॉन्च किया ‘Titanium Equity Long-Short Fund’, बाजार गिरे या चढ़े, हर हाल में कमाई का मौका
7 साल में पैसा हुआ तीन गुना, इन 5 SBI Mutual Fund स्कीमों ने खोल दिया कुबेर का खजाना, जानें स्मार्ट निवेश का पैंतरा
