10 लाख के निवेश को बना दिया 1.25 करोड़! इस Mutual Fund ने दिया बंपर रिटर्न
Mutual Funds से भी अच्छी खासी रकम बन सकती है, एक ऐसा फंड है जिसने पिछले 13 साल में 10 लाख रुपए को सवा करोड़ रुपए बना दिया है. इस फंड ने 1 साल में 20 फीसदी से भी ज्यादा का रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है.

हर कोई चाहता है कि कमाया हुआ पैसा ऐसी जगह पर निवेश करें जहां पैसा तेजी से बढ़े. बहुत से लोग Bank FD करवाते हैं कि पैसा सेफ रहेगा लेकिन बैंक की एफडी पर मिलने वाला ब्याज इतना ज्यादा नहीं होता कि महंगाई को मात दे पाए. यही वजह है कि लोग शेयर मार्केट और Mutual Funds की ओर रख करते हैं. अगर सही समय और सही म्यूचुअल फंड में पैसा लगाया जाए तो अच्छी खासी रकम बन सकती है. ऐसा ही एक फंड है जिसका नाम है HDFC Mid Cap Fund. इस फंड ने लंबे समय में निवेशकों को बंपर रिटर्न दिया है.
13 साल में बन गए लाखों के करोड़ों
इस म्यूचुअल फंड की परफॉर्मेंस हैरान कर देने वाली है, 2013 में अगर किसी व्यक्ति ने इस एचडीएफसी मिडकैप फंड (डायरेक्ट ग्रोथ प्लान) में एक बार में 10 लाख का निवेश किया होता तो आज वो निवेश 13 साल बाद लगभग 1.25 करोड़ हो गया होता. ये हिसाब NAV वैल्यू में बढ़ोतरी के आधार पर है.
ये फंड कहां करता है पैसों को निवेश?
न्यूज18 के मुताबिक, एचडीएफसी मिड कैप फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जो ज्यादातर मिड-कैप कंपनियों में इन्वेस्ट करती है. एचडीएफसी म्यूचुअल फंड के मुताबिक, यह स्कीम मिड-कैप स्टॉक्स में कम से कम 65 फीसदी एक्सपोज़र बनाए रखने की स्ट्रेटेजी फॉलो करती है. इस फंड को वेरी हाई रिस्क के तौर पर क्लासिफाई किया गया है, जिससे यह सिर्फ उन इन्वेस्टर्स के लिए ज्यादा सही है जो मार्केट में बड़े उतार-चढ़ाव को झेल सकते हैं.
ये है इस फंड का हिसाब-किताब
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड के स्कीम डॉक्यूमेंट्स से पता चलता है कि डायरेक्ट-प्लान पीरियड की शुरुआत में डायरेक्ट ग्रोथ ऑप्शन का अलॉटमेंट NAV लगभग 18.799 था. मान लीजिए, उस NAV पर 10 लाख के इन्वेस्टमेंट से लगभग 53,194 यूनिट्स खरीदी जा सकती थीं. अब, लगभग 231 के NAV पर, उन यूनिट्स की वैल्यू लगभग 1.25 करोड़ होगी जो सही इन्वेस्टमेंट और वैल्यूएशन डेट्स पर निर्भर करता है. इसका मतलब है कि ओरिजिनल इन्वेस्टमेंट इस पीरियड में 12 गुना से ज्यादा बढ़ गई होगी.
क्या है एक्सपर्ट्स का कहना?
किसी भी फंड का शानदार रिकॉर्ड देखकर सारा पैसा एक ही बारी में डाल देना समझदारी वाला फैसला नहीं है. मार्केट एक्सपर्ट्स हमेशा यही सलाह देते हैं कि पुराना रिटर्न देखकर निवेश का फैसला लेना सही नहीं है क्योंकि फ्यूचर में भी फंड ऐसा ही रिटर्न देगा, इस बात की कोई गारंटी नहीं. अगर आप भी निवेश करना चाहते हैं तो पहले अपना आर्थिक लक्ष्य तय कीजिए और इस बात को डिसाइड करें कि आप कितना रिस्क उठा सकते हैं और पैसे को कितने सालों तक छोड़ सकते हैं. इक्विटी में पैसा तभी बनता है जब पैसे को लंबी अवधि के लिए छोड़ा जाए.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी भी म्यूचुअल फंड, किसी शेयर या आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए है, इसे इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
ये भी पढ़ें- SIP में अपनाएं Step-Up का फॉर्मूला, ऐसे बन जाएगा आपका करोड़ों का फंड!