इन डिफेंस म्‍यूचुअल फंड्स ने रिटर्न में मारी बाजी, 3 महीने में 39% तक दिया मुनाफा, क्‍या जारी रहेगी रैली

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत सरकार लगातार सैन्‍य शक्ति को मजबूत करने में लगी हुई है. इसके लिए रक्षा बजट बढ़ाने के अलावा डिफेंस से जुड़ी कंपनियों को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसका फायदा न सिर्फ डिफेंस स्‍टॉक्‍स बल्कि इस सेक्‍टर से जुड़े म्‍यूचुअल फंड्स में भी देखने को मिल रहा है.

इन डिफेंस म्‍यूचुअल फंड्स ने दिया धमाकेदार रिटर्न Image Credit: money9

भारत सरकार के डिफेंस सेक्‍टर को मजबूत करने के आत्‍मनिर्भर मिशन के बाद से डिफेंस स्‍टॉक्‍स और म्‍यूचुअल फंड्स को बूस्‍ट मिला है. यही वजह है कि डिफेंस सेक्‍अर से जुड़े चुनिंदा म्यूचुअल फंड्स ने पिछले तीन महीनों में धमाकेदार रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया है. कुछ फंड्स ने तो 39% तक का शानदार रिटर्न दिया है. इस कैटेगरी में छह फंड्स एक्टिव और पैसिव हैं. तो कौन-से हैं वो फंड्स जिन्‍होंने रिटर्न में मारी है बाजी और क्‍या आगे भी इनमें रैली जारी रहेगी, जानें पूरी डिटेल.

तीन महीने में डिफेंस म्‍यूचुअल फंड्स का प्रदर्शन

  • मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस ETF: 39.53%
  • ग्रो निफ्टी इंडिया डिफेंस ETF: 39.73%
  • आदित्य बिड़ला SL निफ्टी इंडिया डिफेंस इंडेक्स फंड: 39.71%
  • ग्रो निफ्टी इंडिया डिफेंस ETF FOF: 40.10%
  • HDFC डिफेंस फंड: 30.61%

Source: Value Research

क्‍यों आई डिफेंस म्‍यूचुअल फंड्स में तेजी?

जानकारों का मानना है कि रक्षा क्षेत्र की कंपनियों ने मजबूत आय दिखाई है. भारत सरकार ने FY25 के लिए रक्षा बजट में 1.72 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय रखा है, जो नए ऑर्डर्स को सपोर्ट करता है. इसके अलावा, FY24 में रक्षा निर्यात 21,083 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जो पिछले साल से 12% ज्यादा है. इसके अलावा हालिया भारत-पाकिस्तान तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा क्षमताओं पर बढ़ते फोकस ने भी इस सेक्टर को रफ्तार दी है. इन सभी कारणों के चलते बीते 3 महीनों में डिफेंस सेक्‍टर से जुड़े म्‍यूचुअल फंड्स ने शानदार प्रदर्शन किया है.

छह महीने में कैसा रहा प्रदर्शन?

पिछले छह महीनों में डिफेंस आधारित पैसिव फंड्स ने 34% रिटर्न दिया है. वैल्‍यू रिसर्च के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल निफ्टी इंडिया डिफेंस ETF 34.49% रिटर्न के साथ पहले पायदान पर रहा, जबकि ग्रो निफ्टी इंडिया डिफेंस ETF FOF ने 34.45% रिटर्न दिया है. वहीं HDFC डिफेंस फंड ने इस अवधि में 18.02% रिटर्न दिया है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप ने वियतनाम के साथ ट्रेड डील का किया ऐलान, देना होगा 20% टैरिफ, US प्रोडक्‍ट पर नहीं लगेगा टैक्‍स

निवेशक क्‍या अपनाएं रणनीति?

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि इस सेक्‍टर में रिटर्न शानदार हैं, लेकिन सेक्टोरल फंड्स में निवेश से बचना चाहिए. चूंकि इन फंड्स ने जो रिटर्न दिया है वो भविष्य की वृद्धि पहले ही कीमतों में शामिल हो चुकी है. इसके अलावा इंडेक्स में 77.5% मिड और स्मॉल कैप कंपनियों का वेटेज है, जो बाजार में उतार-चढ़ाव के दौरान जोखिम बढ़ाता है. शार्प रेशियो भी जोखिम के मुकाबले कम रिटर्न की ओर इशारा करता है. भारत का डिफेंस सेक्‍टर लंबी अवधि में मजबूत बना रहेगा, लेकिन मौजूदा वैल्यूएशन जोखिम और लाभ का सही रेशियो नहीं देता.

Latest Stories

Quant Small Cap Fund ने बदला पोर्टफोलियो, Reliance Industries समेत 9 स्टॉक से किया Exit; 5 नए शेयरों पर लगाया दांव

जून में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़कर 28,973 करोड़ हुआ, डेट फंड से ₹1 लाख करोड़ से अधिक की निकासी

Quant Small Cap Fund: जून में रिलायंस समेत 9 शेयरों से एग्जिट, अडानी के दो शेयरों में बढ़ाया दांव

अब विदेशी नहीं, घरेलू निवेशकों का दबदबा! Mutual Funds की होल्डिंग पहली बार FPI से बड़ी, ₹76.41 लाख करोड़ हुई

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए खुशखबरी! जुलाई में लॉन्च हुए कई नए फंड्स, गोल्ड से लेकर मिडकैप तक में मिलेगा निवेश का मौका

JioBlackRock का बड़ा प्लान! 3 साल में लॉन्च करेगा म्यूचुअल फंड का पूरा पोर्टफोलियो; आएंगे नए SIFs, ETFs और GIFT City प्रोडक्ट्स