इस फंड ने ₹10000 की sip को बना दिया ₹1.56 करोड़, 21 साल में मिला 15% सालाना कंपाउंडिंग का दमदार रिटर्न

Nippon India Value Fund ने लंबी अवधि में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. ETMutualFunds के अनुसार, 21 साल तक हर महीने 10000 रुपये की SIP करने वाले निवेशक का निवेश बढ़कर 1.56 करोड रुपये हो गया. फंड को वैल्यू रिसर्च और मॉर्निंगस्टार से चार स्टार रेटिंग मिली है.

Nippon India Value Fund ने लंबी अवधि में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. Image Credit: MONEY9

Nippon India Value Fund: म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि तक निवेश करने वालों के लिए Nippon India Value Fund एक शानदार उदाहरण बनकर सामने आया है. इस फंड ने 21 साल के दौरान निवेशकों को मजबूत रिटर्न दिया है. ETMutualFunds के एनालिसिस के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने 2005 में इस फंड में हर महीने 10000 रुपये की SIP शुरू की होती, तो आज उसका निवेश करीब 1.56 करोड़ रुपये हो गया होता. फंड को वैल्यू रिसर्च और मॉर्निंगस्टार दोनों ने चार स्टार रेटिंग दी है. हालांकि हाल के समय में फंड का प्रदर्शन कुछ कमजोर रहा है, लेकिन लंबी अवधि में इसने बेंचमार्क और कैटेगरी औसत को पीछे छोड़ा है.

21 साल में SIP ने बनाया करोड़पति

Nippon India Value Fund की शुरुआत 8 जून 2005 को हुई थी. आंकड़ों के मुताबिक, 10000 रुपये की मासिक SIP 21 साल में बढ़कर 1.56 करोड़ रुपये हो गई. यह दिखाता है कि लंबे समय तक रेगुलर निवेश और कंपाउंडिंग की ताकत किस तरह वेल्थ क्रिएशन में मदद करती है. फंड ने अलग-अलग बाजार चक्रों के दौरान निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. यही कारण है कि यह फंड निवेशकों के बीच चर्चा में बना हुआ है.

एकमुश्त निवेश पर भी मिला शानदार रिटर्न

अगर किसी निवेशक ने फंड की शुरुआत के समय 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया होता, तो उसकी वैल्यू आज करीब 21.78 लाख रुपये हो जाती. इस दौरान फंड ने लगभग 15.79 फीसदी की सालाना कंपाउंड ग्रोथ रेट दर्ज की. वहीं 10 साल पहले किए गए 1 लाख रुपये के निवेश की वैल्यू करीब 4.25 लाख रुपये हो गई. यह दिखाता है कि लंबी अवधि में फंड ने लगातार वेल्थ क्रिएशन किया है.

विवरणराशि
मासिक SIP₹10,000
निवेश अवधि21 वर्ष
कुल महीनों की संख्या252
कुल निवेश₹25.20 लाख
अंतिम फंड वैल्यू₹1.56 करोड़
कुल लाभ₹1.308 करोड़
निवेश पर कुल वृद्धिलगभग 519%
अनुमानित XIRRलगभग 15% – 15.5% सालाना

लंबी अवधि में बेहतर प्रदर्शन

हाल के महीनों में फंड का प्रदर्शन कुछ कमजोर रहा है. पिछले एक साल में फंड ने नेगेटिव रिटर्न दिया और बेंचमार्क से पीछे रहा. हालांकि तीन और पांच साल की अवधि में फंड ने अपने बेंचमार्क और कैटेगरी औसत दोनों को पीछे छोड़ा है. जानकारों का मानना है कि वैल्यू निवेश में अक्सर कुछ समय के लिए कमजोर प्रदर्शन देखने को मिलता है, लेकिन धैर्य रखने वाले निवेशकों को लंबे समय में फायदा मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- Nuvama Wealth को मिला बड़ा लाइसेंस, पहले SIF फिर म्यूचुअल फंड लॉन्च करेगी कंपनी; क्या बदलेगा?

किन सेक्टर और शेयरों में निवेश

यह एक वैल्यू फंड है और इसके पोर्टफोलियो में करीब 57 फीसदी निवेश लार्ज कैप कंपनियों में है. वहीं लगभग 27 फीसदी हिस्सा मिड कैप और करीब 14 फीसदी हिस्सा स्मॉल कैप कंपनियों में निवेशित है. सेक्टर के लिहाज से बैंकिंग में सबसे ज्यादा 26 फीसदी निवेश है. इसके अलावा फाइनेंस, आईटी और पावर सेक्टर में भी फंड की अच्छी हिस्सेदारी है.