Nuvama Wealth को मिला बड़ा लाइसेंस, पहले SIF फिर म्यूचुअल फंड लॉन्च करेगी कंपनी; क्या बदलेगा?
नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट को म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए सेबी से अंतिम मंजूरी मिल गई है. 4.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के क्लाइंट एसेट्स संभालने वाली कंपनी अब पहले स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) और बाद में म्यूचुअल फंड स्कीम लॉन्च करेगी.
भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में एक और बड़े खिलाड़ी की धमाकेदार एंट्री होने जा रही है. मार्केट रेगुलेटर सेबी (Sebi) ने Nuvama Wealth Management Ltd को म्यूचुअल फंड कारोबार शुरू करने के लिए फाइनल अप्रूवल दे दिया है. कंपनी अपनी एसेट मैनेजमेंट आर्म ‘नुवामा एसेट मैनेजमेंट’ के जरिए इस बिजनेस में कदम रखेगी. सेबी की इस हरी झंडी के बाद अब नुवामा के लिए एसेट मैनेजमेंट सेक्टर में नए और बड़े इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट्स लॉन्च करने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है.
स्पेशलाइज्ड फंड्स से होगी शुरुआत
नुवामा ने साफ किया है कि कंपनी सीधे पारंपरिक तौर पर शुरुआत न करके, पहले एक खास रणनीति के तहत काम करेगी. शुरुआती चरण में कंपनी ‘स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड’ (SIF) फ्रेमवर्क के तहत निवेश उत्पाद लॉन्च करने के लिए रेगुलेटरी मंजूरी लेगी. इसके बाद, समय के साथ आम निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज बाजार में उतारी जाएगी.
कंपनी के ग्रुप एमडी और सीईओ आशीष केहर ने इस बड़ी उपलब्धि पर कहा, “म्यूचुअल फंड बिजनेस शुरू करने के लिए सेबी की मंजूरी मिलना नुवामा के इंटीग्रेटेड वेल्थ और एसेट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म के लिए एक मील का पत्थर है. हम पब्लिक मार्केट स्ट्रेटजी में अपने मजबूत अनुभव का इस्तेमाल करते हुए सबसे पहले स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड्स से शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं.”
₹4.5 लाख करोड़ से ज्यादा का एसेट बेस
नुवामा कोई नया नाम नहीं है, बल्कि वेल्थ मैनेजमेंट मार्केट में इसका पहले से ही मजबूत दबदबा है. मार्च 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक, नुवामा कुल ₹4.5 लाख करोड़ से ज्यादा के क्लाइंट एसेट्स (AUM) का मैनेजमेंट संभाल रही है. कंपनी के पास देश के 13 लाख से ज्यादा अमीर, हाई-नेट-वर्थ (HNW) और अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ निवेशक हैं.
इसके अलावा कंपनी भारत के 4,750 से अधिक समृद्ध परिवारों को अपनी सेवाएं दे रही है. वहीं इसके अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट बिजनेस के पास मार्च 2026 तक ₹12,500 करोड़ से ज्यादा की क्लाइंट संपत्ति थी.
यह भी पढ़ें: SIP से भी भरोसा टूटा! 40 फीसदी घटा इनफ्लो, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचा; जानें कहां गया पैसा?
₹80 लाख करोड़ का है बाजार
नुवामा की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में यह एंट्री ऐसे समय पर हो रही है, जब भारतीय म्यूचुअल फंड सेक्टर अच्छे दौर से गुजर रहा है. देश में कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) का आंकड़ा ₹80 लाख करोड़ को पार कर चुका है. रिटेल निवेशकों की बढ़ती भागीदारी, वित्तीय समझदारी और एसआईपी (SIP) के प्रति लोगों के जबरदस्त क्रेज को देखते हुए नुवामा के लिए आगे ग्रोथ की अपार संभावनाएं हैं. इस नए कदम से कंपनी अपनी बाजार हिस्सेदारी को और मजबूत करेगी.
Latest Stories
अब म्यूचुअल फंड में निवेश हुआ और आसान, एक ही प्लेफॉर्म पर मिलेगा 20,000 से ज्यादा विकल्प
मेटल सेक्टर पर बड़ा दांव! इन 4 Mutual Funds ने बढ़ाया एक्सपोजर; स्टील और एल्युमिनियम पर सबसे ज्यादा फोकस
Nippon India Mutual Fund ने बनाया नया रिकॉर्ड, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC
