PPFAS Mutual Fund ने Parag Parikh Flexi कैप, Large कैप और 3 अन्य योजनाओं में SIP
आज के समय में कमाना जितना ज्यादा जरूरी है, उतना ही जरूरी हो गया है उस कमाई को सही जगह लगाना. क्योंकि सिर्फ पैसा कमा लेना आर्थिक सुरक्षा की गारंटी नहीं देता. यही वजह है कि अब निवेश यानी कि इन्वेस्टमेंट आम लोगों की रोजमर्रा की फाइनेंसियल प्लानिंग का बहुत अहम हिस्सा बन चुका है. जरूरत पड़ने पर काम भी आ जाएगा.
बच्चों की पढ़ाई हो, घर हो, रिटायरमेंट हो या फिर फ्यूचर की फाइनेंशियल सिक्योरिटी के लिए मजबूत तैयारी करनी हो सेविंग के साथ-साथ इन्वेस्टमेंट के दूसरे ऑप्शंस हैं. लोग पहले से कहीं ज्यादा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन एक्सप्लोर कर रहे हैं. कोई एफडी की तरफ जा रहा है, कोई गोल्ड में पैसे लगा रहा है, कोई स्टॉक मार्केट को समझने की कोशिश कर रहा है. म्यूच्यूल फंड ने खासकर उन लोगों के बीच तेजी से जगह बनाई है जो मार्केट लिंक्ड रिटर्न चाहते हैं.