
गिरते बाजार में SIP जारी रखें या लगाएं ब्रेक? अबेकस म्यूचुअल फंड के CEO वैभव चुघ से जानें
मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव और जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच निवेशकों में कंफ्यूजन बढ़ गया है कि निवेश जारी रखें या रोक दें. इस पर अबेकस म्यूचुअल फंड के सीईओ वैभव चुघ ने कहा कि बाजार की वोलैटिलिटी डर नहीं बल्कि अवसर है, लेकिन इसे समझने के लिए न्यूज से दूरी और पोर्टफोलियो पर फोकस जरूरी है. उन्होंने बताया कि ज्यादा न्यूज देखने से निवेशक भावनात्मक फैसले लेते हैं. अच्छी खबर में ज्यादा निवेश और खराब खबर में पैसा निकालना.
उन्होंने बताया कि हर एसेट क्लास जैसे इक्विटी, गोल्ड या फिक्स्ड इनकम में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक है. जनवरी में गोल्ड ETF में इक्विटी से ज्यादा निवेश इसका उदाहरण है, जहां पिछले 15 से 16 महीनों के अच्छे रिटर्न ने निवेशकों को आकर्षित किया है. उन्होंने चेताया कि किसी एक एसेट क्लास में ज्यादा निवेश करना जोखिम बढ़ाता है. ऐसे में सही रणनीति है संतुलित एसेट एलोकेशन और अपने रिस्क प्रोफाइल के अनुसार निवेश करना.