ये हैं FD से ज्यादा रिटर्न देने वाले 5 म्यूचुअल फंड, 1 साल में दिया 18% तक का रिटर्न

FD के मुकाबले बेहतर रिटर्न देने वाले कुछ डेट म्यूचुअल फंड्स ने 1 साल में 9% से 18% तक रिटर्न दिया है. HSBC, Aditya Birla, Bank of India और ICICI Prudential जैसे फंड्स ने अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि, ज्यादा रिटर्न के साथ इन फंड्स में जोखिम भी शामिल होता है.

Mutual funds. Image Credit: MONEY9

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश कर रहे हैं और बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. जहां FD आमतौर पर 6-7% तक रिटर्न देती है, वहीं कुछ डेट म्यूचुअल फंड्स ने पिछले 1 साल में इससे कहीं ज्यादा रिटर्न देकर निवेशकों को चौंका दिया है. इन फंड्स ने पिछले 1 साल में 9% से लेकर 18% तक का रिटर्न दिया है. आइए ऐसे ही टॉप 5 फंड्स के बारे में जानते हैं.

ये हैं फंड्स

1. HSBC Credit Risk Fund

  • इस फंड ने पिछले 1 साल में 18.76% का शानदार रिटर्न दिया
  • एक्सपेंस रेशियो: 0.96%
  • एयूएम: ₹481 करोड़

2. Aditya Birla Sun Life Credit Risk Fund

  • इस फंड का 1 साल का रिटर्न 13.42% रहा
  • एक्सपेंस रेशियो: 0.79%
  • एयूएम: ₹1,175 करोड़

3. Bank of India Credit Risk Fund

  • इस स्कीम ने 11.83% का रिटर्न दिया
  • एक्सपेंस रेशियो: 1.12%
  • एयूएम: ₹105 करोड़

4. Aditya Birla Sun Life Medium Term Plan

  • इस फंड ने 1 साल में 9.88% रिटर्न दिया
  • एक्सपेंस रेशियो: 0.81%
  • एयूएम: ₹3,069 करोड़

5. ICICI Prudential Credit Risk Fund

  • इस स्कीम का रिटर्न 9.17% रहा
  • एक्सपेंस रेशियो: 0.76%
  • एयूएम: ₹5,945 करोड़
फंड का नाम1 साल का रिटर्न
HSBC Credit Risk Fund18.76%
Aditya Birla Sun Life Credit Risk Fund13.42%
Bank of India Credit Risk Fund11.83%
Aditya Birla Sun Life Medium Term Plan9.88%
ICICI Prudential Credit Risk Fund9.17%

ध्यान रखें

ध्यान देने वाली बात यह है कि FD में रिटर्न फिक्स होता है, लेकिन म्यूचुअल फंड में मार्केट रिस्क होता है. ज्यादा रिटर्न के साथ थोड़ा ज्यादा जोखिम भी होता है. अगर आप FD से बेहतर रिटर्न चाहते हैं और थोड़ा जोखिम उठा सकते हैं, तो ये म्यूचुअल फंड्स आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: इस फंड ने ₹10000 की मंथली SIP को 19 साल में बनाया ₹1.59 करोड़, इन स्टॉक्स में सबसे अधिक होल्डिंग

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.