इस हफ्ते खुल रहे हैं 5 नए म्यूचुअल फंड और 2 SIF; निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेल
इस सप्ताह 29 जून से 3 जुलाई के बीच निवेशकों के लिए 5 नए म्यूचुअल फंड NFO और 2 स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं. इनमें ICICI प्रूडेंशियल, JioBlackRock, Invesco, Choice, Motilal Oswal और TRUST Mutual Fund की स्कीमें शामिल हैं. न्यूनतम निवेश 500 रुपये से शुरू होकर SIF के लिए 10 लाख रुपये तक है.
अगर आप नए म्यूचुअल फंड में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह हफ्ता काफी अहम हो सकता है. 29 जून से 3 जुलाई के बीच कुल 5 नए म्यूचुअल फंड (NFO) और 2 स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) सब्सक्रिप्शन के लिए खुल रहे हैं. फंड हाउस अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को मजबूत करने और निवेशकों को नए विकल्प देने के लिए समय-समय पर नई स्कीमें लॉन्च करते हैं.
ICICI प्रूडेंशियल की दो नई स्कीमें
ICICI Prudential Balanced Hybrid Fund और ICICI Prudential Multi-Asset Active FOF में निवेश 30 जून से शुरू होगा और 14 जुलाई तक किया जा सकेगा. बैलेंस्ड हाइब्रिड फंड में न्यूनतम निवेश 500 रुपये, जबकि मल्टी-एसेट एक्टिव FOF में न्यूनतम निवेश 1,000 रुपये रखा गया है.
JioBlackRock का SIF
JioBlackRock Mutual Fund का Prism Hybrid Long-Short Fund 29 जून से 13 जुलाई तक निवेश के लिए खुला रहेगा. यह एक स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) है, जिसमें न्यूनतम निवेश 10 लाख रुपये निर्धारित किया गया है.
Invesco का Long-Short SIF
Invesco Mutual Fund का Summit Equity Long-Short Fund 2 जुलाई से 16 जुलाई तक खुला रहेगा. इस SIF में भी निवेश की न्यूनतम राशि 10 लाख रुपये है.
Choice Overnight Fund
Choice Mutual Fund का Choice Overnight Fund 1 जुलाई से 3 जुलाई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. इसमें निवेश की शुरुआत 1,000 रुपये से की जा सकती है.
Motilal Oswal का नया इंडेक्स फंड
Motilal Oswal Mutual Fund अपना BSE Midcap 150 Momentum 30 Index Fund 3 जुलाई को लॉन्च करेगा. यह NFO 17 जुलाई तक खुला रहेगा और इसमें न्यूनतम 500 रुपये का निवेश किया जा सकेगा.
TRUSTMF Large & Mid Cap Fund
TRUST Mutual Fund का TRUSTMF Large & Mid Cap Fund भी 3 जुलाई से 17 जुलाई तक निवेश के लिए उपलब्ध रहेगा. इस स्कीम में निवेश की न्यूनतम राशि 1,000 रुपये तय की गई है.
इसे भी पढ़ें- इस कंपनी पर आया बड़ा अपडेट! प्रमोटर ग्रुप ने बेचे 1.97 लाख शेयर, स्टॉक भी टूटा, जानें क्या है मामला?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
10 साल के रिटर्न में इन Small Cap Funds का दबदबा, ₹1 लाख हुआ ₹6 लाख प्लस, जानें लिस्ट में स्टार कौन?
Gold-Silver ETFs में भारी बिकवाली, 4% तक फिसले, निवेशकों की बढ़ी चिंता; जानें क्यों मचा हड़कंप?
ग्लोबल मार्केट में निवेश करते हैं 4 म्यूचुअल फंड, एक साल में दे चुके 211% का रिटर्न, जानें लिस्ट का स्टार कौन?
