सोना ₹1.44 लाख और चांदी ₹2.23 लाख पर आई, गिरावट का दौर जारी; क्या है वजह?
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख, मजबूत डॉलर और अमेरिका-ईरान तनाव में कमी के बीच सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. जानिए इंटरनेशनल मार्केट, सर्राफा बाजार और MCX पर आज के ताजा गोल्ड और सिल्वर रेट, साथ ही क्या यह खरीदारी का सही मौका है.
Gold and Silver Rate Today 29 June: भारतीय सर्राफा बाजार से लेकर ग्लोबल मार्केट तक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखने के संकेतों और अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने की वजह से वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं पर भारी दबाव देखा जा रहा है. इसके अलावा, अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बातचीत को तवज्जो देने के फैसले से सोने को ‘सेफ हेवन’ यानी सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग घटी है, जिससे कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है.
आइए जानते हैं इंटरनेशनल मार्केट, डोमेस्टिक बुलियन मार्केट और MCX पर इस समय सोने-चांदी के क्या भाव चल रहे हैं.
वैश्विक बाजार में टूटा सोना-चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी दोनों में नरमी का रुख साफ दिखाई दे रहा है.
- Gold: ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत 12.13 डॉलर (-0.30%) की गिरावट के साथ 4,069.03 डॉलर प्रति औंस (oz) पर आ गई है.
- Silver: वैश्विक बाजार में चांदी को बड़ा झटका लगा है. यह 0.68 डॉलर (-1.14%) लुढ़ककर 58.64 डॉलर प्रति औंस (oz) पर कारोबार कर रही है.
इंडिया बुलियन रेट्स: सर्राफा बाजार में बड़ी राहत
घरेलू हाजिर बाजार (इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन) में भी सुबह से ही लाल निशान में कामकाज हो रहा है.
- प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 500.00 रुपये (-0.350%) कम होकर 1,44,090.00 रुपये पर आ गई है.
- सर्राफा बाजार में प्रति किलो चांदी का भाव 700.00 रुपये (-0.310%) टूटकर 2,23,070.00 रुपये पर खुला है.
यह भी पढ़ें: कीमतें गिरने के डर से भारतीयों ने बेचा 50 टन पुराना सोना, 43% बढ़ी बिक्री…क्या अब क्रैश होगा गोल्ड?
MCX भाव: वायदा बाजार में भी मंदी का साया
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोने के वायदा भाव में कमजोरी दर्ज की गई है.
5 अगस्त 2026 की एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत 564.00 रुपये (-0.39%) की गिरावट के साथ 1,43,598.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही है.
अगर आज के दायरे की बात करें, तो सोने ने 1,43,454.00 रुपये का निचला स्तर और 1,44,180.00 रुपये का ऊपरी स्तर छुआ है, जिससे बाजार में बिकवाली का दबाव साफ नजर आ रहा है.
Latest Stories
कीमतें गिरने के डर से भारतीयों ने बेचा 50 टन पुराना सोना, 43% बढ़ी बिक्री…क्या अब क्रैश होगा गोल्ड?
अमेरिका और ईरान के बीच फिर शुरू होगी बातचीत, कतर में बैठक, तेल के दाम 72 डॉलर प्रति बैरल
UPI से डिफेंस तक… जानिए भारत-सेशेल्स के बीच हुए 19 बड़े समझौतों में क्या-क्या है शामिल
