अगले साल भारत आ सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप, लास्ट स्टेज में है ट्रेड डील; अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित बाइलेटरल ट्रेड डील भी अंतिम चरण में है और जल्द इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है. हाल ही में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप की मुलाकात हुई थी.
Donald Trump India Visit: नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के रिश्तों को नई मजबूती मिलने की संभावना नजर आ रही है.अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बड़ा संकेत देते हुए कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते हैं. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच लंबे समय से प्रस्तावित बाइलेटरल ट्रेड डील भी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है. यदि यह यात्रा और व्यापार समझौता तय समय पर पूरा होता है, तो इससे भारत-अमेरिका के आर्थिक, रणनीतिक और रक्षा सहयोग को नई दिशा मिल सकती है. हाल ही में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद दोनों देशों के संबंधों को लेकर पॉजिटिव संकेत भी सामने आए हैं.
ट्रंप की भारत यात्रा
न्यूज एजेंसी IANS को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा कराने की दिशा में काम कर रहा है. रुबियो ने कहा, “हम अगले साल की शुरुआत में राष्ट्रपति की भारत यात्रा कराने की दिशा में काम कर रहे हैं.” उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद इस साल भारत का दौरा कर सकते हैं, ताकि ट्रंप की यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा सके.
भारत-अमेरिका ट्रेड डील
मार्को रुबियो ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित बाइलेटरल व्यापार समझौते (Trade Deal) को लेकर भी पॉजिटिव संकेत दिए. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है. रुबियो के मुताबिक, “हम समझौते को अंतिम रूप देने से बस कुछ कदम दूर हैं और बातचीत बेहद पॉजिटिव दिशा में आगे बढ़ रही है.”
मोदी-ट्रंप की मुलाकात
पिछले सप्ताह फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हुई थी. मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा था कि दोनों नेताओं के बीच “बहुत अच्छी बातचीत” हुई. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत पिछले कई महीनों से ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर प्रयास कर रहा है. यह दौरा जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ संभावित बहुपक्षीय बैठक का हिस्सा भी हो सकता है.
यह भी पढ़ें- होर्मुज में फिर भड़की जंग की चिंगारी, USA ने ईरान पर किया हमला, कार्गो शिप पर अटैक का लिया बदला
पिछले एक साल में रिश्तों में आई थी खटास
भारत और अमेरिका के संबंध पिछले एक साल में कई मुद्दों को लेकर तनावपूर्ण रहे हैं. अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने को लेकर भारतीय प्रोडक्ट पर ऊंचे टैरिफ लगाए थे. वहीं, पाकिस्तान के साथ अमेरिका की बढ़ती नजदीकियों को लेकर भी भारत ने चिंता जताई थी. रिश्तों को सुधारने के लिए मार्को रुबियो ने हाल ही में भारत का दौरा भी किया था. हालांकि, इसके बाद खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई के दौरान तीन भारतीय नाविकों की मौत की घटना ने दोनों देशों के रिश्तों में फिर तनाव पैदा कर दिया.
क्या हो सकता है असर?
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में भारत का दौरा कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित बाइलेटरल ट्रेड डील भी अंतिम चरण में है और जल्द इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है. हाल ही में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप की मुलाकात हुई थी.
Latest Stories
होर्मुज में फिर भड़की जंग की चिंगारी, USA ने ईरान पर किया हमला, कार्गो शिप पर अटैक का लिया बदला
अमेरिकी नागरिकता लेना होगा महंगा, ट्रंप प्रशासन ने 75% फीस बढ़ाने का दिया प्रस्ताव; इन भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की पहली बड़ी बैठक खत्म, 60 दिन में समझौते का रोडमैप तैयार करने पर बनी सहमति
