10 साल के रिटर्न में इन Small Cap Funds का दबदबा, ₹1 लाख हुआ ₹6 लाख प्लस, जानें लिस्ट में स्टार कौन?
इक्विटी म्यूचुअल फंड श्रेणी में Small Cap Funds उन निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं जो अधिक जोखिम लेकर लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न हासिल करना चाहते हैं. ये फंड छोटी लिस्टेड कंपनियों में निवेश करते हैं, जिनमें भविष्य में तेजी से बढ़ने की क्षमता होती है. हालांकि स्मॉल कैप फंड्स में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है, लेकिन लंबी अवधि में इनका प्रदर्शन अक्सर शानदार रहा है.
पिछले एक दशक में भारत का म्यूचुअल फंड उद्योग तेजी से बढ़ा है. ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म की आसान पहुंच और शेयर बाजार में बढ़ती भागीदारी के चलते निवेशकों का रुझान पारंपरिक बचत साधनों से हटकर म्यूचुअल फंड की ओर बढ़ा है. इक्विटी म्यूचुअल फंड श्रेणी में Small Cap Funds उन निवेशकों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं जो अधिक जोखिम लेकर लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न हासिल करना चाहते हैं. ये फंड छोटी लिस्टेड कंपनियों में निवेश करते हैं, जिनमें भविष्य में तेजी से बढ़ने की क्षमता होती है. हालांकि स्मॉल कैप फंड्स में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है, लेकिन लंबी अवधि में इनका प्रदर्शन अक्सर शानदार रहा है. 23 जून 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, कुछ प्रमुख स्मॉल कैप फंड्स में 10 साल पहले किया गया 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश आज 5 लाख रुपये से लेकर 6.8 लाख रुपये तक पहुंच चुका है. आइए 10 साल के लंपसम रिटर्न के आधार पर टॉप 5 Small Cap Mutual Funds के बारे में जानते हैं.
Nippon India Small Cap Fund
10 साल पहले इस फंड में लगाए गए 1 लाख रुपये की वैल्यू बढ़कर 6,82,819 रुपये हो गई है. फंड ने 21.17 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है, जबकि कुल रिटर्न 582.82 फीसदी रहा. यह सूची में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला स्मॉल कैप फंड रहा है.
Quant Small Cap Fund
Quant Small Cap Fund में 10 साल पहले निवेश किए गए 1 लाख रुपये आज 6,08,031 रुपये हो चुके हैं. फंड का सालाना रिटर्न 19.77 फीसदी रहा है, जबकि कुल रिटर्न 508.03 फीसदी दर्ज किया गया.
HSBC Small Cap Fund
HSBC Small Cap Fund में 1 लाख रुपये का निवेश 10 साल में बढ़कर 5,58,369 रुपये हो गया. फंड ने 18.75 फीसदी का वार्षिक रिटर्न दिया है, जबकि कुल रिटर्न 458.37 फीसदी रहा.
Axis Small Cap Fund
Axis Small Cap Fund में 10 साल पहले लगाए गए 1 लाख रुपये की मौजूदा वैल्यू 5,48,916 रुपये हो गई है. इस फंड ने 18.55 फीसदी का सालाना रिटर्न और 448.92 फीसदी का कुल रिटर्न दिया है.
SBI Small Cap Fund
SBI Small Cap Fund में 1 लाख रुपये का निवेश 10 साल में बढ़कर 5,35,904 रुपये पहुंच गया है. फंड का वार्षिक रिटर्न 18.27 फीसदी रहा, जबकि कुल रिटर्न 435.90 फीसदी दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें- अधिग्रहण की खबर से चमका ये शेयर, 9 फीसदी तक आई रैली, 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Gold-Silver ETFs में भारी बिकवाली, 4% तक फिसले, निवेशकों की बढ़ी चिंता; जानें क्यों मचा हड़कंप?
ग्लोबल मार्केट में निवेश करते हैं 4 म्यूचुअल फंड, एक साल में दे चुके 211% का रिटर्न, जानें लिस्ट का स्टार कौन?
100 रुपये से शुरू कर सकते हैं निवेश! इस हफ्ते सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे 3 नए NFO; जानें क्या है खास
