अधिग्रहण की खबर से चमका ये शेयर, 9 फीसदी तक आई रैली, 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक
इस अधिग्रहण के बाद कंपनी का बिजनेस सिर्फ ICT डिस्ट्रीब्यूशन तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि यह एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी और डिजिटल सॉल्यूशंस सेक्टर में भी मजबूत एंट्री करेगी. यही वजह है कि निवेशकों ने इस खबर को पॉजिटिव लिया और शेयर में तेज खरीदारी देखने को मिली.
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली. इस तेजी में Rashi Peripherals Ltd के शेयर फोकस में रहे. कंपनी के शेयरों में करीब 9 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली, जिसके पीछे मुख्य वजह एक बड़ा strategic acquisition deal माना जा रहा है. इस तेजी के बाद शेयर अपने 52-वीक हाई पर पहुंच गए. इस तेजी के बाद कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर लगभग 4,952.69 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया.
शेयर में कितना उछाल आया?
आज के कारोबार में Rashi Peripherals का शेयर प्रीवियस क्लोजिंग प्राइस 735.75 रुपये से उछलकर इंट्राडे हाई 803.20 रुपये तक पहुंच गया. इसमें करीब 9.1 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई.
क्यों आई शेयर में तेजी?
शेयर में यह उछाल कंपनी के उस फैसले के बाद आया है जिसमें उसने एक बड़ी टेक कंपनी VDA Infosolutions Private Limited में 67 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी है. यह डील 368.50 करोड़ रुपये नकद में की जाएगी और तय शर्तों और क्लोजिंग कंडीशन्स के बाद पूरी होगी.
VDA Infosolutions क्या करती है?
VDA Infosolutions एक एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी और डिजिटल सॉल्यूशंस कंपनी है, जिसकी स्थापना 2010 में हुई थी. यह कंपनी एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज के क्षेत्र में काम करती है और इसका पैन इंडिया नेटवर्क है. डील पूरी होने के बाद यह कंपनी Rashi Peripherals की सब्सिडियरी बन जाएगी.
VDA Infosolutions का फाइनेंशियल डेटा
VDA Infosolutions ने पिछले कुछ सालों में मजबूत ग्रोथ दिखाई है. FY 2023-24 में इसकी आय 772 करोड़ रुपये रही, जो FY 2024-25 में बढ़कर 1,035 करोड़ रुपये हो गई. FY 2025-26 में यह 850 करोड़ रुपये रही. 31 मार्च 2026 तक के प्रोविजनल आंकड़ों के अनुसार कंपनी के पास कुल एसेट्स 427.43 करोड़ रुपये, नेट वर्थ 234.22 करोड़ रुपये और टर्नओवर 850 करोड़ रुपये है.
डील का स्ट्रक्चर कैसा है?
यह अधिग्रहण एक स्टैगर्ड स्ट्रक्चर में पूरा किया जाएगा, जिसमें शुरुआत में 67 प्रतिशत हिस्सेदारी ली जाएगी. इसके बाद बाकी 33 प्रतिशत हिस्सेदारी अगले तीन साल में 11-11 प्रतिशत की तीन किस्तों में खरीदी जाएगी और पूरी डील अगस्त 2029 तक पूरी होगी. अंत में कंपनी का 100 प्रतिशत स्वामित्व Rashi Peripherals के पास आ जाएगा.
कंपनी की फाइनेंशियल परफॉर्मेंस
कंपनी के हालिया नतीजे भी मजबूत रहे हैं. Q4FY25 में कंपनी का रेवेन्यू 2,973 करोड़ रुपये से बढ़कर Q4FY26 में 4,489 करोड़ रुपये हो गया, यानी 51 प्रतिशत की बढ़त. इसी अवधि में नेट प्रॉफिट भी 53 करोड़ रुपये से बढ़कर 87 करोड़ रुपये पहुंच गया.
इसे भी पढ़ें- इस स्टॉक में लगा 20% का अपर सर्किट, 50 मिलियन डॉलर के निवेश से मिला बूस्ट, भाव ₹10 से कम
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
बैटरी रीसाइक्लिंग सेक्टर की इन 2 कंपनियों पर रखें नजर, 5 साल में 1252% तक रिटर्न, फंडामेंटल्स मजबूत
अमिताभ बच्चन ने बेचे इस कंपनी के 123622 शेयर, फिर भी 4.5% उछला स्टॉक; क्या है माजरा?
AI, 5G और EV की सुनामी में कौन बनेगा चिप किंग? 103 अरब डॉलर के बाजार पर दांव! सेमीकंडक्टर बूम में चमक सकते हैं ये 4 शेयर
