3 साल में 23% तक रिटर्न! ये 5 स्मॉलकैप फंड बने निवेशकों के फेवरेट, Bandhan से Axis तक पूरी लिस्ट
स्मॉलकैप फंड एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. स्मॉलकैप कंपनियां छोटी होती हैं, लेकिन इनमें तेजी से बढ़ने की क्षमता होती है. इसी वजह से इन फंड्स में रिटर्न भी ज्यादा मिल सकता है. हाल के आंकड़ों के मुताबिक, कुछ स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड्स ने पिछले तीन साल में 20 प्रतिशत से ज्यादा का सालाना रिटर्न दिया है.
Mutual Fund: अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करने की सोच रहे हैं और आपका समय 3 साल का है, तो स्मॉलकैप फंड एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं. स्मॉलकैप कंपनियां छोटी होती हैं, लेकिन इनमें तेजी से बढ़ने की क्षमता होती है. इसी वजह से इन फंड्स में रिटर्न भी ज्यादा मिल सकता है. हाल के आंकड़ों के मुताबिक, कुछ स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड्स ने पिछले तीन साल में 20 प्रतिशत से ज्यादा का सालाना रिटर्न दिया है.
यह निवेशकों के लिए एक बड़ा संकेत है कि सही फंड चुनने पर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है. हालांकि स्मॉलकैप में जोखिम भी ज्यादा होता है, इसलिए सोच-समझकर निवेश करना जरूरी है. इस खबर में हम आपको ऐसे 5 स्मॉलकैप फंड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है.
इन 5 फंड्स ने किया शानदार प्रदर्शन
पिछले 3 साल में कुछ स्मॉलकैप फंड्स ने बेहतरीन रिटर्न दिया है. इन सभी फंड्स ने निवेशकों को मजबूत कमाई का मौका दिया है.
| Bandhan Small Cap Fund ने करीब 29.8% का सालाना रिटर्न दिया, जो सबसे ज्यादा है. |
| Mahindra Manulife Small Cap Fund ने करीब 24.2% रिटर्न दिया. |
| ITI Small Cap Fund ने करीब 24.1% रिटर्न दिया. |
| ABSL Nifty Smallcap 50 Index Fund ने करीब 24% रिटर्न दिया. |
| Axis Nifty Smallcap 50 Index Fund ने करीब 23.8% रिटर्न दिया. |
कुछ फंड्स का प्रदर्शन कमजोर
हर फंड का प्रदर्शन एक जैसा नहीं होता. कुछ स्मॉलकैप फंड्स ने कम रिटर्न भी दिया है. इसमें ICICI Prudential Smallcap Fund, PGIM India Small Cap Fund, Kotak Small Cap Fund, SBI Small Cap Fund और Tata Small Cap Fund शामिल है. इन फंड्स का रिटर्न 12.8% से 15.4% के बीच रहा.
स्मॉलकैप फंड में क्यों करें निवेश
स्मॉलकैप फंड में ग्रोथ की संभावना ज्यादा होती है. छोटी कंपनियां तेजी से आगे बढ़ सकती हैं, जिससे रिटर्न अच्छा मिलता है. स्मॉलकैप फंड में उतार-चढ़ाव ज्यादा होता है. मार्केट गिरने पर इन फंड्स में ज्यादा गिरावट आ सकती है. स्मॉलकैप फंड 3 साल के निवेश के लिए अच्छा विकल्प बन सकते हैं. लेकिन निवेश से पहले जोखिम और अपने लक्ष्य को समझना जरूरी है.
सही फंड चुनकर आप बेहतर रिटर्न हासिल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Hindustan Zinc Q4 Results 2026: कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान, मुनाफे में 68 फीसदी का उछाल; जानें रिकॉर्ड डेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
म्यूचुअल फंड के इतने ऑप्शन क्यों? Direct, Regular, Growth और IDCW की ABCD समझे बिना न करें निवेश
AMC स्टॉक्स में छुपा कंपाउंडिंग का खेल! 52% प्रॉफिट से सेक्टर में मचा धमाल, क्या बन सकते हैं अगले मल्टीबैगर?
इन 4 Flexi Cap फंड का एक्सपेंस रेशियो सबसे कम, 3 साल में दिए 20% तक रिटर्न; निवेशक रखें नजर
