इन 5 हाइब्रिड फंड्स ने निवेशकों को किया मालामाल, 3 साल में दिया 12.32% तक रिटर्न, जानें पूरी डिटेल्स

बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के लिए नियमित आय के सुरक्षित विकल्प तलाशना चुनौती बन गया है. ऐसे में कंजर्वेटिव हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स बेहतर संतुलन पेश करते हैं. हालिया आंकड़ों के अनुसार, कुछ चुनिंदा फंड्स ने पिछले तीन साल में 10% से 12% तक SWP रिटर्न दिया है, जो स्थिर इनकम और सीमित जोखिम चाहने वालों के लिए आकर्षक विकल्प बनकर उभरे हैं.

Hybrid mutual funds Image Credit: Canva/ Money9

Hybrid mutual funds: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता होती है कि कैसे सुरक्षित तरीके से नियमित आय बनाई जाए. ऐसे में कंजर्वेटिव हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स एक बेहतर विकल्प बनकर उभरे हैं. ये फंड इक्विटी और डेट का मिश्रण रखते हैं, जिससे जोखिम सीमित रहता है और रिटर्न भी आकर्षक मिल सकता है. हालिया आंकड़ों के मुताबिक, कुछ चुनिंदा हाइब्रिड फंड्स ने पिछले तीन साल में 10% से 12% तक का SWP (सिस्टमेटिक विदड्रॉल प्लान) रिटर्न दिया है, जो निवेशकों के लिए स्थिर इनकम का मजबूत जरिया बन सकता है.

SBI Children’s Fund – Savings Plan – Direct Plan

SBI का यह फंड तीन साल की अवधि में करीब 12.32% (29 April 2026 तक) का SWP रिटर्न देने में सफल रहा है. यह फंड खास तौर पर बच्चों के भविष्य के लिए बनाया गया है, लेकिन इसके रिटर्न ने इसे अन्य निवेशकों के लिए भी आकर्षक बना दिया है.

ICICI Prudential Retirement – Hybrid Conservative

यह फंड रिटायरमेंट प्लानिंग के लिहाज से डिजाइन किया गया है. पिछले तीन साल में इसने लगभग 12.03% (29 April 2026 तक) का रिटर्न दिया, जो स्थिर आय की तलाश करने वालों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है.

ABSL Conservative Hybrid Active FoF

आदित्य बिड़ला सन लाइफ का यह फंड करीब 10.57% (29 April 2026 तक) का रिटर्न देने में सफल रहा है. यह फंड अलग-अलग फंड्स में निवेश करता है, जिससे जोखिम थोड़ा कम हो जाता है.

यह भी पढ़ें: ₹2.54 लाख तक पहुंच सकता है सोना, बस इस ट्रिगर का इंतजार, Deutsche Bank की रिपोर्ट में बड़ा दावा

Parag Parikh Conservative Hybrid Fund

इस फंड ने तीन साल में लगभग 10.73% (29 April 2026 तक) का SWP रिटर्न दिया है. यह फंड इक्विटी और डेट का संतुलित मिश्रण रखता है, जिससे जोखिम और रिटर्न दोनों में संतुलन बना रहता है.

ICICI Prudential Regular Savings Fund – Direct Plan

इस फंड ने करीब 10.37% (29 April 2026 तक) का रिटर्न दिया है. यह उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो नियमित आय के साथ पूंजी को सुरक्षित रखना चाहते हैं. इन सभी फंड्स का प्रदर्शन यह दिखाता है कि सही योजना और धैर्य के साथ हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स से अच्छा रिटर्न और नियमित इनकम दोनों हासिल किए जा सकते हैं.

Data Source – Value Research

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.