7 साल में पैसा हुआ तीन गुना, इन 5 SBI Mutual Fund स्कीमों ने खोल दिया कुबेर का खजाना, जानें स्मार्ट निवेश का पैंतरा
SBI Mutual Fund की कुछ इक्विटी स्कीम्स ने 7 साल में 15% से ज्यादा CAGR देकर निवेशकों का पैसा तीन गुना कर दिया है. ₹1 लाख का निवेश बढ़कर ₹3 लाख से ज्यादा हो गया. जानें इन टॉप फंड्स की खासियत और कैसे शुरू करें निवेश.
Best Mutual Funds for Long Term: अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ तगड़ा रिटर्न चाहते हैं, तो देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का म्यूचुअल फंड हाउस आपके लिए जैकपॉट साबित हो सकता है. SBI Mutual Fund, जो भारत के SBI और फ्रांस की दिग्गज कंपनी AMUNDI का एक जॉइंट वेंचर है, की कई स्कीमों ने पिछले 7 सालों (84 महीनों) में निवेशकों की चांदी कर दी है
13 अप्रैल 2011 को हुए समझौते के तहत, इस फंड हाउस में SBI की 61.86% और अमुंडी (Amundi India Holding) की 36.33% हिस्सेदारी है. इसके कुछ चुनिंदा इक्विटी फंड्स ने न केवल 15% से ज्यादा का सालाना रिटर्न (CAGR) दिया है, बल्कि 1 लाख रुपये के निवेश को 3.5 लाख रुपये तक पहुंचा दिया है.
आइए जानते हैं उन टॉप 5 स्कीम्स के बारे में जिन्होंने 84 महीनों में पैसा तीन गुना कर दिया.
- SBI Contra Fund
इस फंड ने ‘कॉन्ट्रा’ निवेश रणनीति (बाजार के ट्रेंड के विपरीत चलना) के जरिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
- औसत सालाना रिटर्न: 18.53%
- कमाई का गणित: 7 साल पहले लगाया गया 1 लाख अब ₹3.52 लाख हो गया.
- फंड की ताकत: इसका एसेट साइज ₹43,754 करोड़ है और एक्सपेंस रेशियो महज 0.75% है.
- SBI Small Cap Fund
स्मॉल कैप कैटेगरी में यह फंड हमेशा से निवेशकों की पहली पसंद की लिस्ट में रहा है.
- औसत सालाना रिटर्न: 19.61%
- कमाई का गणित: 1 लाख रुपये का निवेश ₹3.50 लाख में बदल गया.
- रिस्क और रिटर्न: इसका स्टैंडर्ड डेविएशन 15.51% है, जो दर्शाता है कि यह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला है लेकिन रिटर्न जबरदस्त है.
- SBI Infrastructure Fund
इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में आई तेजी का सीधा फायदा इस स्कीम को मिला है.
- औसत सालाना रिटर्न: 19.46%
- कमाई का गणित: 7 साल में 1 लाख रुपये बढ़कर ₹3.45 लाख हो गए.
- बेंचमार्क: यह NIFTY Infrastructure TRI को फॉलो करता है और इसका एसेट साइज ₹4,109 करोड़ है.
एक नजर में फंड्स का डेटा (24 अप्रैल तक के आंकड़े)
| स्कीम का नाम | CAGR (7 वर्ष) | 1 लाख की वैल्यू | NAV (₹) | एसेट (करोड़ ₹) |
| SBI Contra Fund | 18.53% | ₹3.52 लाख | 409.49 | 43,754 |
| SBI Small Cap Fund | 19.37% | ₹3.50 लाख | 193.03 | 32,286 |
| SBI Infrastructure Fund | 19.26% | ₹3.45 लाख | 54.73 | 4,109 |
| SBI Comma Fund | 18.87% | ₹3.41 लाख | 126.24 | 939 |
| SBI Banking & Fin. Services | 15.01% | ₹2.66 लाख | 49.26 | 9,380 |
- SBI Comma Fund (Consumption Opportunities)
यह फंड कमोडिटी और कंजम्पशन सेक्टर पर फोकस करता है.
- रिटर्न: पिछले 7 सालों में 19.21% की औसत दर से रिटर्न दिया.
- नतीजा: 1 लाख का निवेश ₹3.41 लाख बन गया.
- महत्वपूर्ण: इसका एक्सपेंस रेशियो 1.53% है, जो अन्य स्कीमों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है.
- SBI Banking & Financial Services Fund
बैंकिंग सेक्टर की मजबूती ने इस फंड को भी टॉप लिस्ट में बनाए रखा है.
- रिटर्न: 15.01% औसत सालाना रिटर्न.
- नतीजा: 7 साल में निवेशकों का 1 लाख रुपया ₹2.66 लाख हो गया.
- एसेट: यह फंड ₹9,380 करोड़ के फंड का प्रबंधन करता है.
यह भी पढ़ें: नॉर्मल FD छोड़िए! 444 दिन की इन 5 FD में मिल रहा बंपर रिटर्न, PNB-SBI-BOB में कौन दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज?
निवेश की शुरुआत कैसे करें?
इन सभी स्कीमों में आप ₹5,000 के एकमुश्त निवेश या सिर्फ ₹500 की मंथली SIP के साथ शुरुआत कर सकते हैं. हालांकि, ध्यान रहे कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन हैं, इसलिए अपने पोर्टफोलियो में इन्हें शामिल करने से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Tata MF ने लॉन्च किया ‘Titanium Equity Long-Short Fund’, बाजार गिरे या चढ़े, हर हाल में कमाई का मौका
फ्लेक्सी कैप फंड्स का जलवा, 5 स्कीम्स ने दिया 17%+ CAGR, निवेशकों को हुआ बंपर फायदा!
₹1 लाख बना करीब ₹3 लाख, 5 साल में लंपसम निवेश का कमाल! इन 13 म्यूचुअल फंड्स ने दिया 20% से ज्यादा CAGR रिटर्न
