₹1 लाख बना करीब ₹3 लाख, 5 साल में लंपसम निवेश का कमाल! इन 13 म्यूचुअल फंड्स ने दिया 20% से ज्यादा CAGR रिटर्न

पांच साल पहले किया गया लंपसम निवेश आज शानदार रिटर्न दे सकता था. 13 इक्विटी म्यूचुअल फंड ने पिछले 5 वर्षों में 20 फीसदी से ज्यादा CAGR रिटर्न दिया है. Motilal Oswal Midcap Fund, Bandhan Small Cap Fund, Nippon India Growth Mid Cap Fund समेत कई फंड्स ने निवेशकों की रकम को करीब तीन गुना तक बढ़ाया है.

म्यूचुअल फंड Image Credit: AI/CANVA

Lumpsum Investment Mutual Fund: अगर आपने पांच साल पहले एकमुश्त यानी लंपसम इन्वेस्टमेंट किया होता, तो आज कई इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने आपकी पूंजी को कई गुना बढ़ा दिया होता. हालिया आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में 13 इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ऐसे रहे हैं, जिन्होंने लंपसम निवेश पर 20 फीसदी से ज्यादा CAGR रिटर्न दिया है. कुल 207 फंड्स के प्रदर्शन का विश्लेषण किया गया, जिसमें इन चुनिंदा फंड्स ने शानदार प्रदर्शन किया है.

सबसे आगे रहा Motilal Oswal Midcap Fund

ET की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सूची में Motilal Oswal Midcap Fund सबसे आगे रहा. इस फंड ने पांच साल में 24.27 फीसदी CAGR रिटर्न दिया. अगर किसी निवेशक ने पांच साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसकी रकम लगभग 2.96 लाख रुपये हो चुकी होती.

Bandhan Small Cap Fund ने भी किया शानदार प्रदर्शन

दूसरे स्थान पर Bandhan Small Cap Fund रहा, जिसने 23.56 फीसदी CAGR दिया. पांच साल पहले लगाया गया 1 लाख रुपये अब करीब 2.87 लाख रुपये हो गया होता. स्मॉल कैप कैटेगरी में यह प्रदर्शन काफी मजबूत माना जा रहा है.

Nippon India के दो फंड चमके

Nippon India Growth Mid Cap Fund और Nippon India Small Cap Fund ने भी निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया. इन दोनों फंड्स ने क्रमशः 23.33 फीसदी और 23.15 फीसदी CAGR रिटर्न दिया. इससे साफ है कि मिड कैप और स्मॉल कैप कैटेगरी ने लंबे समय में अच्छा मुनाफा दिया है.

अन्य शानदार प्रदर्शन करने वाले फंड्स

इसके अलावा Invesco India Smallcap Fund ने 22.78 फीसदी CAGR दिया. HDFC Mid Cap Fund ने 22.55 फीसदी रिटर्न दिया, जहां 1 लाख रुपये बढ़कर लगभग 2.76 लाख रुपये हो गए. Quant Small Cap Fund ने 22.39 फीसदी CAGR दिया, जबकि Nippon India Multi Cap Fund ने 22.18 फीसदी रिटर्न दिया.

इसके अलावा Invesco India Midcap Fund (21.89 फीसदी), Edelweiss Mid Cap Fund (21.78 फीसदी), HDFC Focused Fund, Motilal Oswal Large & Midcap Fund और ICICI Pru Midcap Fund ने भी क्रमशः 21.71 फीसदी, 21.69 फीसदी और 21.59 फीसदी की मजबूत तेजी दिखाई है.

क्रमांकफंड का नाम5 साल CAGR रिटर्न
1Motilal Oswal Midcap Fund24.27 फीसदी
2Bandhan Small Cap Fund23.56 फीसदी
3Nippon India Growth Mid Cap Fund23.33 फीसदी
4Nippon India Small Cap Fund23.15 फीसदी
5Invesco India Smallcap Fund22.78 फीसदी
6HDFC Mid Cap Fund22.55 फीसदी
7Quant Small Cap Fund22.39 फीसदी
8Nippon India Multi Cap Fund22.18 फीसदी
9Invesco India Midcap Fund21.89 फीसदी
10Edelweiss Mid Cap Fund21.78 फीसदी
11HDFC Focused Fund21.71 फीसदी
12Motilal Oswal Large & Midcap Fund21.69 फीसदी
13ICICI Pru Midcap Fund21.59 फीसदी

SIP या लंपसम?

अगर आपके पास बड़ी रकम है और आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो लंपसम एक अच्छा विकल्प हो सकता है. वहीं नियमित निवेशकों के लिए SIP बेहतर रणनीति मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: ट्रंप की सुरक्षा पर हर साल ₹29217 करोड़ खर्च, फिर भी बार-बार हो रहे हमले; जानें कहां चूक रही US सीक्रेट सर्विस

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.