इन 4 Flexi Cap फंड का एक्सपेंस रेशियो सबसे कम, 3 साल में दिए 20% तक रिटर्न; निवेशक रखें नजर
Flexi cap फंड उन निवेशकों के लिए बेहतर विकल्प हैं, जो अलग-अलग मार्केट कैप में निवेश का फायदा एक ही फंड में चाहते हैं. अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश कर रहे हैं, तो कम एक्सपेंस रेशियो वाले फंड आपके रिटर्न को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं.
Flexi Cap Funds 2026: म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय ज्यादातर लोग सिर्फ रिटर्न पर ध्यान देते हैं, लेकिन एक जरूरी चीज अक्सर नजरअंदाज हो जाती है, वह है एक्सपेंस रेशियो. यह वह फीस होती है जो फंड हाउस आपसे लेता है. जितना कम खर्च होगा, उतना ज्यादा पैसा आपके निवेश में जुड़ा रहेगा और समय के साथ कंपाउंड होकर बड़ा बनता जाएगा. छोटी सी 0.5 से 1 फीसदी की बचत भी लंबे समय में लाखों रुपये का फर्क डाल सकती है. साल 2026 में खास तौर पर फ्लेक्सी कैप फंड तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं, क्योंकि इनमें फंड मैनेजर मार्केट के हिसाब से बड़े, मिड और स्मॉल कैप शेयरों में पैसा शिफ्ट कर सकता है.
ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे ही 4 लो कॉस्ट और बेहतर परफॉर्मेंस वाले फ्लेक्सी कैप फंड, जिन्होंने अब तक अच्छा रिटर्न दिया है.
Edelweiss Flexi Cap Fund
यह फंड लंबे समय से अच्छा और स्थिर प्रदर्शन दे रहा है. इसका एक्सपेंस रेशियो 0.99 फीसदी (जीएसटी समेत) है. अगर इसके रिटर्न की बात करें तो इसने,
- 1 साल में 7.7 फीसदी.
- 3 साल में 20.6 फीसदी.
- 5 साल में 17.8 फीसदी.
- ऑलटाइम में 14.3 फीसदी का रिटर्न दिया है.

इसकी खास बात यह है कि इसने लगातार अपने बेंचमार्क और कैटेगरी से बेहतर प्रदर्शन किया है. इसके पोर्टफोलियो में HDFC Bank, ICICI Bank, Reliance Industries, Larsen & Toubro जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
Nippon India Flexi Cap Fund
इस फंड का एक्सपेंस रेशियो 0.58 फीसदी है. इसका फंड साइज 8,280 करोड़ रुपये है. अगर रिटर्न की बात करें तो इसने,
- 1 साल में 5.17 फीसदी.
- 3 साल में 17.65 फीसदी.

यह फंड स्थिर प्रदर्शन देने के लिए जाना जाता है और मार्केट के साथ चलता है. पोर्टफोलियो में HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank जैसे बैंकिंग शेयरों का ज्यादा वेटेज है.
Mirae Asset Flexi Cap Fund
यह एक नया फंड है, जो साल 2023 में लॉन्च हुआ है. इसका एक्सपेंस रेशियो 0.87 फीसदी है. अगर रिटर्न की बात करें तो इसने,
- 1 साल में 9.56 फीसदी.
- 3 साल में 18.08 फीसदी.

कम समय में इस फंड ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया है, जिससे इसकी रणनीति मजबूत नजर आती है. पोर्टफोलियो में State Bank of India, Infosys, Bharti Airtel जैसे शेयर शामिल हैं.
Kotak Flexicap Fund
यह कैटेगरी का पुराना और भरोसेमंद फंड है. अगर रिटर्न की बात करें तो इसने,
- 1 साल में 8.2 फीसदी.
- 3 साल में 17.7 फीसदी.
- 5 साल में 15.17 फीसदी.

कम उतार-चढ़ाव के साथ स्थिर रिटर्न देने के कारण यह लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है.
पोर्टफोलियो में Bharat Electronics, Jindal Steel and Power जैसे इंडस्ट्रियल और डिफेंस सेक्टर के शेयर शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- ₹3 से ₹319 पहुंचा ये मल्टीबैगर स्टॉक, 1 लाख बना 1 करोड़; 5 साल में दिया 3545% रिटर्न, फिर दिखी तेजी
Latest Stories
5 साल में इन 8 म्यूचुअल फंड्स ने पैसा किया 3 गुना, ₹1 लाख लंपसम इन्वेस्टमेंट पर मिला बंपर रिटर्न; देखें लिस्ट
HDFC Bank पर म्यूचुअल फंड का बड़ा दांव, इन 5 MF ने 9% से ज्यादा खरीदी हिस्सेदारी; जानें किसने किया कितना निवेश
क्या हैं Arbitrage Funds, कैसे कमाते हैं पैसा और किन निवेशकों के लिए हैं सही, जानें डिटेल
