₹3 से ₹319 पहुंचा ये मल्टीबैगर स्टॉक, 1 लाख बना 1 करोड़; 5 साल में दिया 3545% रिटर्न, फिर दिखी तेजी
Transformers And Rectifiers (India) का सफर यह दिखाता है कि सही समय पर किया गया निवेश और लंबी अवधि तक धैर्य रखने से बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है. हालांकि, ऐसे स्टॉक्स में उतार-चढ़ाव भी उतना ही तेज होता है, इसलिए निवेश से पहले रिसर्च बेहद जरूरी है.
शेयर बाजार में पैसा कमाना जितना आसान दिखता है, उतना होता नहीं है. खासकर तब जब दुनिया में भू-राजनीतिक तनाव बढ़े हों और बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहे. लेकिन इसी जोखिम भरे माहौल में कुछ स्टॉक्स ऐसे भी होते हैं, जो लंबे समय तक टिके रहने वाले निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न देते हैं.
ऐसा ही एक नाम है Transformers And Rectifiers (India), जिसने पिछले कुछ सालों में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देकर सुर्खियां बटोरी हैं. कंपनी के शानदार Q4 रिजल्ट के बाद 23 अप्रैल 2026 को कंपनी के शेयर 3.33 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 319.90 रुपये पर बंद हुआ.
₹3 से ₹319 रुपये प्रति शेयर का जबरदस्त उछाल
इस स्टॉक की कहानी काफी दिलचस्प है. 27 जनवरी 2020 में इसकी कीमत महज 3.15 रुपये प्रति शेयर थी, जो 23 अप्रैल 2026 में बढ़कर 319.90 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच चुकी है. कंपनी के शेयर की रिटर्न की बात करें तो,
- 1 महीने में कंपनी के शेयर 13.10 फीसदी चढ़ा.
- 3 महीने में कंपनी के शेयर ने 30 फीसदी का रिटर्न दिया.
- पांच सालों में कंपनी के शेयर ने 3545.71 फीसदी का रिटर्न दिया.
- इसके अलावा अपने ऑल टाइम में कंपनी के शेयर ने 335.44 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.
कैसा है कंपनी का फंडामेंटल्स ?
फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 9,292 करोड़ रुपये है. कंपनी का ROE (Return on Equity) 17.45 फीसदी है. P/E रेशियो 34.13 है, जबकि EPS 9.07 रुपया है. कंपनी का P/B रेशियो 6.13 है. इंडस्ट्री का औसत P/E 51.03 है, जो कंपनी के P/E से ज्यादा है. कंपनी की बुक वैल्यू 50.47 रुपया है और फेस वैल्यू 1 रुपया है. इसके अलावा कर्ज के मामले में कंपनी काफी संतुलित दिखती है, क्योंकि इसका Debt to Equity Ratio सिर्फ 0.30 है.
₹1 लाख से ₹1.05 करोड़ तक निवेशकों की बड़ी कमाई
अगर किसी निवेशक ने जनवरी 2020 में Transformers And Rectifiers (India) में 1 लाख रुपये का निवेश कर 31,746 शेयर खरीदे होते, तो आज उसकी वैल्यू करीब 1.05 करोड़ रुपये के आसपास हो जाती. हालांकि, शॉर्ट टर्म में इस स्टॉक की तस्वीर उतनी मजबूत नहीं दिखती. ऐसे में इस तरह के स्टॉक्स में धैर्य सबसे बड़ा फैक्टर होता है.
FY26 में कंपनी का दमदार प्रदर्शन
जनवरी-मार्च FY26 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 752 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही के 647 करोड़ रुपये के मुकाबले 16.22 फीसदी ज्यादा है. तिमाही का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 77 करोड़ रुपये रहा. कुल इनकम 805.04 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो पिछले साल 683.42 करोड़ रुपये थी. वहीं खर्च बढ़कर 685.57 करोड़ रुपये हो गया, जो पहले 567.43 करोड़ रुपये था.
वहीं पूरे FY26 की बात करें तो कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 2,395 करोड़ रुपये रहा, जो FY25 के 1,950 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 23 फीसदी ज्यादा है.
इसे भी पढ़ें- Closing Bell: लगातार दूसरे दिन टूटा बाजार, निफ्टी- सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ बंद; निवेशकों के 3 लाख करोड़ साफ
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Nifty Outlook April 24: डेली चार्ट पर बनी नेगेटिव कैंडल, क्या तेज हो सकता है गिरावट का मोमेंटम?
Infosys Q4 Results: कंपनी ने किया ₹25 रुपये डिविडेंड का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट
कम P/E, मजबूत ग्रोथ! इथेनॉल बूम से इन 3 शेयरों को मिल सकता है फायदा; निवेशक रखें नजर
