5 साल में इन 8 म्यूचुअल फंड्स ने पैसा किया 3 गुना, ₹1 लाख लंपसम इन्वेस्टमेंट पर मिला बंपर रिटर्न; देखें लिस्ट

अगर आपने 5 साल पहले सही इक्विटी म्यूचुअल फंड में 1 लाख रुपये का लंपसम इन्वेस्टमेंट किया होता, तो आज यह रकम 2.72 लाख रुपये से 2.96 लाख रुपये तक पहुंच सकती थी. हालिया विश्लेषण में 207 स्कीम्स में से 8 टॉप फंड्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. सूची में Motilal Oswal Midcap Fund, HDFC Mid Cap Fund और Quant Small Cap Fund शामिल हैं. मिड कैप और स्मॉल कैप फंड्स ने बेहतर रिटर्न दिए.

म्यूचुअल फंड्स Image Credit: money9live.com

Lumpsum Investment Returns: अगर आपने पांच साल पहले सही इक्विटी म्यूचुअल फंड चुना होता, तो आज आपका 1 लाख रुपये का लंपसम निवेश 2.72 लाख रुपये से ज्यादा हो सकता था. हालिया विश्लेषण में सामने आया है कि 8 इक्विटी म्यूचुअल फंड्स ने पिछले पांच वर्षों में निवेशकों के लंपसम इन्वेस्टमेंट को 2.72 गुना से ज्यादा बढ़ाया है. यह प्रदर्शन ऐसे समय में आया है, जब बाजार में उतार-चढ़ाव, ब्याज दरों में बदलाव और वैश्विक अनिश्चितताओं का दौर भी रहा. इसके बावजूद इन फंड्स ने शानदार वेल्थ क्रिएशन कर निवेशकों का ध्यान खींचा है.

207 फंड्स पर किया गया विश्लेषण

ईटीम्यूचुअलफंड्स द्वारा किए गए विश्लेषण में कुल 207 स्कीम्स को शामिल किया गया है. इनमें से 8 फंड्स ने बाकी सभी को पीछे छोड़ते हुए टॉप प्रदर्शन किया. खास बात यह है कि इनमें 4 स्मॉल कैप फंड्स, 3 मिड कैप फंड्स और 1 मल्टी कैप फंड शामिल हैं. यानी ज्यादा रिटर्न देने में मिड कैप और स्मॉल कैप कैटेगरी ने मजबूत बढ़त दिखाई है.

सबसे आगे रहा मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड

इस सूची में मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड सबसे ऊपर रहा. इस फंड ने 1 लाख रुपये के लंपसम इन्वेस्टमेंट को 5 साल में 2.96 लाख रुपये बना दिया. यानी निवेश लगभग 2.96 गुना बढ़ा. इस दौरान फंड ने 24.27 फीसदी सीएजीआर रिटर्न दिया.

स्मॉल कैप फंड्स ने भी किया कमाल

दूसरे नंबर पर बंधन स्मॉल कैप फंड रहा, जिसने 1 लाख रुपये को 2.88 लाख रुपये बना दिया. इस दौरान इसका सीएजीआर 23.56 फीसदी रहा. इसके बाद निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड और निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड रहे, जिन्होंने निवेश को क्रमशः 2.85 लाख रुपये और 2.83 लाख रुपये तक पहुंचाया. इनवेस्को इंडिया स्मॉलकैप फंड ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए निवेश को 2.79 लाख रुपये तक बढ़ाया.

क्रमांकनाम5 साल पहले ₹1 लाख की वर्तमान वैल्यू (₹)CAGR (%)कितनी गुना बढ़ा
1Motilal Oswal Midcap Fund2,96,424.1224.272.96
2Bandhan Small Cap Fund2,87,998.7723.562.88
3Nippon India Growth Mid Cap Fund2,85,269.6023.332.85
4Nippon India Small Cap Fund2,83,286.8623.152.83
5Invesco India Smallcap Fund2,79,020.5222.782.79
6HDFC Mid Cap Fund2,76,440.5222.552.76
7Quant Small Cap Fund2,74,566.6722.392.75
8Nippon India Multi Cap Fund2,72,267.9622.182.72

बड़े नाम भी लिस्ट में शामिल

एयूएम के लिहाज से बड़े मिड कैप फंड्स में शामिल एचडीएफसी मिड कैप फंड ने 1 लाख रुपये को 2.76 लाख रुपये बनाया. वहीं क्वांट स्मॉल कैप फंड ने 2.75 लाख रुपये और निप्पॉन इंडिया मल्टी कैप फंड ने 2.72 लाख रुपये तक निवेश पहुंचाया है. इससे साफ है कि सिर्फ छोटे फंड ही नहीं, बड़े और स्थापित फंड हाउसेज भी वेल्थ क्रिएशन में पीछे नहीं रहे.

लंबी अवधि का निवेश बन सकता है सफलता की कुंजी

ये आंकड़े बताते हैं कि सही कैटेगरी और लंबी अवधि का निवेश वेल्थ क्रिएशन की कुंजी हो सकता है. मिड कैप और स्मॉल कैप फंड्स ने ज्यादा रिटर्न दिए, लेकिन इनके साथ जोखिम भी अधिक रहता है. विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि निवेशकों को सिर्फ पिछला रिटर्न देखकर फैसला नहीं करना चाहिए. फंड मैनेजर का ट्रैक रिकॉर्ड, पोर्टफोलियो क्वालिटी, एक्सपेंस रेशियो और अपने फाइनेंशियल गोल्स को ध्यान में रखना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: भारत अगले 90 दिनों में जर्मनी के साथ सबसे बड़ी डिफेंस डील के लिए तैयार, 8 अरब डॉलर के सबमरीन समझौते पर नजर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.