न Adani Port… न JSW Infra… पोर्ट सेक्टर में पैसा बना रहीं ये कंपनियां, 1 साल में निवेश डबल, 130% तक उछला शेयर
भारत में सागरमाला परियोजना के चलते पोर्ट सेक्टर में तेजी देखने को मिल रही है. सरकारी निवेश और बढ़ती गतिविधियों के कारण कई कंपनियां शानदार रिटर्न दे रही हैं. जहां कुछ दिग्गज पीछे रह गए, वहीं नई और उभरती कंपनियों ने निवेशकों को चौंकाया है, जिनके शेयरों में एक साल में 100% से ज्यादा उछाल दर्ज किया गया है.
Port Stocks: भारत सरकार का सागरमाला परियोजना देश के समुद्री ढांचे को पूरी तरह बदलने की दिशा में एक बड़ा कदम है. लगभग ₹2.8 लाख करोड़ के निवेश के साथ यह योजना बंदरगाहों के विकास, आधुनिकीकरण और नई क्षमता निर्माण पर केंद्रित है. इसका उद्देश्य व्यापार को तेज, सस्ता और अधिक कुशल बनाना है, जिससे भारत वैश्विक समुद्री व्यापार में मजबूत स्थिति हासिल कर सके. इस परियोजना का लाभ इस सेक्टर की कंपनियों को मिल रहा है. इस सेक्टर की दिग्गज कंपनी Adani Port और JSW Infra के अलावा भी कुछ कंपनियां हैं, जो इस सेक्टर में लोगों की नजर से दूर पैसा बना रही है.
Gujarat Pipavav Port
Gujarat Pipavav Port भारत का पहला प्राइवेट सेक्टर का पोर्ट माना जाता है. यह कंपनी पोर्ट के विकास, संचालन और रखरखाव का काम करती है. सागरमाला परियोजना के साथ-साथ इसे Pradhan Mantri Ujjwala Yojana से भी अप्रत्यक्ष लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे इसकी गतिविधियों में और तेजी आ सकती है.
कंपनी ने भविष्य की बढ़ोतरी के लिए ₹17,000 करोड़ के बड़े निवेश की योजना बनाई है. इसके लिए गुजरात मैरीटाइम बोर्ड के साथ समझौता (MoU) किया गया है. यह निवेश अगले 30 वर्षों में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, जो पोर्ट के आधुनिकीकरण और विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
Gujarat Pipavav शेयर का हाल
Gujarat Pipavav Port के शेयर 156 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. बीते एक साल में इसमें केवल दो फीसदी की तेजी आई है. साथ ही पांच साल में स्टॉक 65 फीसदी उछला है.

Knowledge Marine & Engineering Works
Knowledge Marine & Engineering Works ड्रेजिंग (ड्रेजिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें पानी के नीचे से रेत या बजरी जैसी मिट्टी को निकालकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है) और मरीन सेवाओं में काम करने वाली कंपनी है, जो सागरमाला और जल मार्ग विकास जैसी परियोजनाओं से बड़ा लाभ उठा सकती है. नए मेगा पोर्ट्स के निर्माण और पुराने पोर्ट्स के आधुनिकीकरण से ड्रेजिंग की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे कंपनी के लिए नए अवसर बन रहे हैं.
यह भी पढ़ें: इस मोनोपोली शेयर में आएगी 58% तक की तेजी! 1 महीने में 18% उछला स्टॉक, कंपनी पर न के बराबर कर्ज
सरकारी योजनाओं के चलते ड्रेजिंग बाजार में हर साल करीब ₹3,500 करोड़ का निवेश हो रहा है. सागरमाला परियोजना के तहत कुल 233 प्रोजेक्ट्स की योजना है, जिनमें से 120 प्रोजेक्ट्स (₹40,733 करोड़) पूरे हो चुके हैं. वहीं 48 प्रोजेक्ट्स (₹64,509 करोड़) पर काम जारी है और 65 प्रोजेक्ट्स (₹1.79 लाख करोड़) अभी योजना के चरण में हैं. इसका लाभ भी इसे मिल सकता है.
शेयर का हाल
कंपनी के शेयर 1,728 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. बीते एक साल में इसमें 130 फीसदी से अधिक की तेजी आई है.

Data Source – Groww/FE
यह भी पढ़ें: इन 4 कंपनियों के ऑर्डर बुक के सामने बौना पड़ गया मार्केट कैप! Indian Railway है क्लाइंट, 1450% तक उछले शेयर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
GAIL, Indian Hotels समेत 8 कंपनियों पर डाउनग्रेड का खतरा, लॉर्ज-कैप से बाहर हो सकते हैं शेयर; AMFI समीक्षा पर टिकी नजर
Jio Financial Services के शेयरों में तेजी, 5 फीसदी तक चढ़े भाव; जानिए गिरते बाजार में क्यों मचा रहा धमाल?
टाटा ग्रुप के इस शेयर पर ब्रोकरेज है बुलिश, जानें- कितना दिया टारगेट; चौथी तिमाही में रहा जोरदार प्रदर्शन
