इस मोनोपोली शेयर में आएगी 58% तक की तेजी! 1 महीने में 18% उछला स्टॉक, कंपनी पर न के बराबर कर्ज

हाल के दिनों में यह मोनोपोली शेयर निवेशकों के बीच तेजी से चर्चा में आया है. सिर्फ एक महीने में 18% की बढ़त दर्ज करने के बाद अब इसमें 58% तक और तेजी की संभावना जताई जा रही है. खास बात यह है कि कंपनी पर लगभग कोई कर्ज नहीं है, जो इसे और मजबूत निवेश विकल्प बनाता है.

CAMS Stock Analysis Image Credit: Canva/ Money9live

CAMS Stock Analysis: Asset Management Companies यानी AMC के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और सेवाएं मुहैया कराने वाली मोनोपोली कंपनी Computer Age Management Services (CAMS) के शेयरों में आने वाले दिनों में तेजी देखी जा सकती है. मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि इस कंपनी के शेयर में 58 फीसदी से अधिक तक की तेजी दर्ज की जा सकती है. निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि कंपनी पर न के बराबर कर्ज है, जिससे इसमें दिलचस्पी और भी बढ़ जाती है. इस रिपोर्ट में आपको CAMS के स्टॉक की पूरी जानकारी दी गई है और यह भी बताया गया है कि मार्केट एक्सपर्ट इसे लेकर क्या नजरिया रखते हैं.

58% तक आएगी तेजी

PHD Capital के Founder & CEO, Pradip Halder ने Money9Live से बातचीत में बताया कि CAMS के शेयर 1150 रुपये से 1200 रुपये तक चढ़ सकते हैं. शेयर का मौजूदा भाव 755.60 रुपये है. यानी शेयर के CMP से यह स्टॉक 58 फीसदी तक चढ़ सकता है. हालांकि, उन्होंने 693 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की भी सलाह दी है.

शेयर का क्या है हाल?

22 अप्रैल को बाजार बंद होने तक CAMS के शेयर का भाव 755.60 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था. बीते एक हफ्ते में इसमें 2.8 फीसदी, एक महीने में 18 फीसदी और तीन महीने में 6.5 फीसदी की तेजी आई है. एक साल में स्टॉक 6 फीसदी से अधिक गिरा है. वहीं, तीन साल में निवेशकों को 82.60 फीसदी और पांच साल में 78 फीसदी का रिटर्न मिला है.

यह भी पढ़ें: 76% सस्ता मिल रहा राधाकिशन दमानी-मधुसूदन केला का यह स्टॉक, रेखा झुनझुनवाला का भी है दांव, कर्ज लगभग जीरो

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सवैल्यू
मार्केट कैप (Market Cap)₹18,743 करोड़
पी/ई अनुपात (P/E Ratio TTM)40.81
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)15.40
इंडस्ट्री पी/ई59.42
डेट-इक्विटी रेश्यो (Debt to Equity)0.06
आरओई (ROE)38.10%
ईपीएस (EPS TTM)18.52
डिविडेंड यील्ड1.91%
बुक वैल्यू49.07
फेस वैल्यू2
Source – Groww

कंपनी की वित्तीय सेहत कैसी है?

अवधि (Quarter)राजस्व (Revenue ₹ करोड़)लाभ (Profit ₹ करोड़)
Dec ’24385124
Mar ’25370113
Jun ’25367108
Sep ’25389114
Dec ’25403125
Source – Groww

यह भी पढ़ें: इस कंपनी के स्टॉक में आएगी 72% की तेजी, ऑर्डर बुक ₹5.79 लाख करोड़ के पार, 211% उछला शेयर

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.