1 जुलाई से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, DA, PF, ITR से लेकर Credit card तक !
हर महीने की पहली तारीख कुछ नए नियम लेकर आती है और 1 जुलाई भी आपके लिए कई महत्वपूर्ण वित्तीय बदलाव लेकर आने वाली है. इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब, सैलरी, प्रॉविडेंट फंड (PF) और क्रेडिट कार्ड पर पड़ सकता है. इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की अंतिम तिथियां नज़दीक आ रही हैं. वित्त वर्ष 2025-26 (असेसमेंट ईयर 2026-27) के लिए ITR-1 और ITR-2 की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है, जबकि ITR-3 और ITR-4 (जिनका टैक्स ऑडिट नहीं होता) के लिए 31 अगस्त 2026 तय की गई है.
समय पर ITR दाखिल न करने पर जुर्माना और कई टैक्स बेनिफिट्स का नुकसान हो सकता है. जुलाई में EPFO का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म, EPFO 3.0, लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसका उद्देश्य PF संबंधी कार्यों को आसान और तेज़ बनाना है. इसके तहत UPI के माध्यम से PF निकालने की सुविधा शुरू हो सकती है.