3 शेयरों में खरीदारी का मौका, Kotak Bank, PB Fintech और IRFC पर एक्सपर्ट बुलिश; जानें टारगेट प्राइस
शेयर बाजार में तीन शेयरों पर खरीदारी की सलाह सामने आई है. Choice Broking के सचिन गुप्ता ने Kotak Mahindra Bank, PB Fintech और IRFC पर तेजी का नजरिया दिया है. Kotak Bank को 419 रुपये पर खरीदने की सलाह के साथ 460 रुपये का टारगेट और 403 रुपये का स्टॉप लॉस दिया गया है.
Highlights
- Kotak Mahindra Bank के लिए 460 रुपये का टारगेट और 403 रुपये का स्टॉप लॉस दिया गया है.
- PB Fintech में 1,940 रुपये के टारगेट के साथ खरीदारी की सलाह है.
- IRFC में 96 रुपये तक तेजी की संभावना, 77 रुपये का अहम सपोर्ट बताया गया है.
शेयर बाजार में उतार चढ़ाव के बीच कुछ शेयरों में तकनीकी चार्ट के आधार पर तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. Choice Broking के VP रिसर्च सचिन गुप्ता ने Kotak Mahindra Bank, PB Fintech और IRFC में खरीदारी की सलाह दी है. इन तीनों शेयरों में अलग अलग तकनीकी पैटर्न बन रहे हैं, जो आगे तेजी का संकेत दे रहे हैं. एक्सपर्ट ने तीनों शेयरों के लिए अलग अलग टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस भी बताए हैं. निवेशकों की नजर अब इन शेयरों के अगले मूव पर रहेगी.
Kotak Mahindra Bank
Kotak Mahindra Bank को 419 रुपये के भाव पर खरीदने की सलाह दी गई है. एक्सपर्ट के मुताबिक शेयर के साप्ताहिक चार्ट पर कप एंड हैंडल ब्रेकआउट पैटर्न दिखाई दे रहा है. यह पैटर्न आगे तेजी जारी रहने का संकेत देता है. डेली चार्ट पर शेयर लगातार हायर हाई और हायर लो बना रहा है. बढ़ता वॉल्यूम भी शेयर में खरीदारी की मजबूती को दिखा रहा है. इसके लिए 403 रुपये का स्टॉप लॉस और 460 रुपये का टारगेट दिया गया है.
PB Fintech
Policybazaar की पैरेंट कंपनी PB Fintech के शेयर में भी एक्सपर्ट ने खरीदारी की सलाह दी है. शेयर को 1795 रुपये के आसपास खरीदने की राय दी गई है. साप्ताहिक चार्ट पर इसमें बड़ा सिमेट्रिकल ट्राएंगल पैटर्न बन रहा है. शेयर फिलहाल इस पैटर्न की ऊपरी ट्रेंडलाइन के पास कारोबार कर रहा है. डेली चार्ट पर हायर हाई और हायर लो बन रहे हैं. शेयर पिछले पांच दिनों से 21 EMA के ऊपर बना हुआ है. एक्सपर्ट ने 1730 रुपये का स्टॉप लॉस और 1940 रुपये का टारगेट दिया है.
IRFC
IRFC के शेयर में 81 रुपये के आसपास खरीदारी की सलाह दी गई है. एक्सपर्ट के मुताबिक साप्ताहिक चार्ट पर 81 रुपये का स्तर दिसंबर 2023 के प्रमुख ब्रेकआउट जोन के तौर पर काम करता है. ब्रेकआउट के बाद शेयर में तेज तेजी आई थी, लेकिन बाद में इसमें लंबे समय तक गिरावट देखने को मिली. अब शेयर फिर उसी अहम स्तर के आसपास लौट आया है. 77 रुपये के नीचे साप्ताहिक क्लोजिंग इस तेजी के अनुमान को कमजोर कर सकती है. शेयर का टारगेट 96 रुपये और स्टॉप लॉस 77 रुपये रखा गया है.
तीनों शेयरों में क्या है सेटअप
टेक्निकल नजरिए से तीनों शेयरों में अलग अलग तेजी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. Kotak Mahindra Bank में कप एंड हैंडल ब्रेकआउट और मजबूत वॉल्यूम नजर आ रहा है. PB Fintech में सिमेट्रिकल ट्राएंगल के साथ हायर हाई और हायर लो बन रहे हैं. वहीं IRFC में पुराने ब्रेकआउट जोन का रिटेस्ट हो रहा है. एक्सपर्ट के मुताबिक इन सेटअप में तय सपोर्ट लेवल बने रहने पर तेजी की संभावना कायम रह सकती है.
ये भी पढ़ें- 8th Pay Commission: 35,400 रुपये की सैलरी कैसे पहुंच सकती है 1.52 लाख, समझें पूरा कैलकुलेशन
टारगेट और स्टॉप लॉस एक नजर में
Kotak Mahindra Bank को 419 रुपये पर खरीदने की सलाह है, जिसका टारगेट 460 रुपये और स्टॉप लॉस 403 रुपये है. PB Fintech के लिए 1795 रुपये का खरीद स्तर, 1940 रुपये का टारगेट और 1730 रुपये का स्टॉप लॉस दिया गया है. IRFC को 81 रुपये पर खरीदने की सलाह है, जिसका टारगेट 96 रुपये और स्टॉप लॉस 77 रुपये है. ये सभी स्तर Choice Broking के VP रिसर्च सचिन गुप्ता के तकनीकी विश्लेषण पर आधारित हैं.
Latest Stories
8th Pay Commission: 35,400 रुपये की सैलरी कैसे पहुंच सकती है 1.52 लाख, समझें पूरा कैलकुलेशन
BSE शेयर 3 फीसदी टूटा, NSE IPO ने बढ़ाई टेंशन; खरीदें या करें इंतजार?
BRICS की बड़ी मांग, IMF और वर्ल्ड बैंक में इमर्जिंग मार्केट को मिले ज्यादा भागीदारी; टैरिफ पर जताई चिंता
