Closing Bell: Sensex 121 अंक टूटा, Nifty 23400 के नीचे; मेटल और रियल्टी शेयरों में बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. Sensex 121 अंक टूटकर 74781 के स्तर पर रहा, जबकि Nifty 79 अंक गिरकर 23398 पर बंद हुआ. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और बॉन्ड यील्ड में तेजी से बाजार पर दबाव रहा. मेटल और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली. हालांकि IT और बैंकिंग शेयरों ने बाजार को कुछ सहारा दिया.

मेटल और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली. Image Credit: Tv9

शेयर मार्केट में शुक्रवार को गिरावट के साथ कारोबार खत्म हुआ. Sensex 120.83 अंक या 0.16 फीसदी गिरकर 74781.76 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 में 79.70 अंक या 0.34 फीसदी की गिरावट रही और यह 23398.10 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान दोनों प्रमुख इंडेक्स करीब 1 फीसदी तक नीचे चले गए थे. हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में बाजार ने निचले स्तरों से रिकवरी की. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से बाजार पर दबाव बना रहा.

व्यापक बाजार में भी रही कमजोरी

शुक्रवार को केवल सेंसेक्स और निफ्टी ही नहीं बल्कि व्यापक बाजार में भी कमजोरी देखने को मिली. Nifty 500 में 0.37 फीसदी की गिरावट रही, जबकि Nifty 100 इंडेक्स 0.39 फीसदी नीचे बंद हुआ. Nifty Smallcap 100 में 0.58 फीसदी की गिरावट रही. वहीं Nifty Midcap 100 इंडेक्स 0.26 फीसदी नीचे बंद हुआ. इससे साफ है कि बाजार में बिकवाली का दबाव केवल बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रहा बल्कि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर भी इसकी चपेट में रहे.

मेटल और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो मेटल और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. Nifty Realty इंडेक्स 2.70 फीसदी गिरा, जबकि Nifty Metal इंडेक्स 2.30 फीसदी टूट गया. Nifty Chemical में 1.02 फीसदी और Nifty Oil and Gas इंडेक्स में 0.84 फीसदी की गिरावट रही. इसके अलावा Nifty Auto 0.86 फीसदी और Nifty Cement 0.70 फीसदी नीचे बंद हुआ. PSU Bank और Consumer Durables इंडेक्स में भी क्रमश 0.62 फीसदी और 0.30 फीसदी की गिरावट रही.

IT और बैंकिंग शेयरों ने संभाला बाजार

बाजार में गिरावट के बीच IT और बैंकिंग से जुड़े कुछ शेयरों ने मजबूती दिखाई. Nifty IT इंडेक्स 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ. Nifty Media में 0.16 फीसदी की तेजी रही. वहीं Nifty Private Bank इंडेक्स 0.48 फीसदी और Nifty Financial Services इंडेक्स 0.10 फीसदी ऊपर बंद हुआ. Sensex के शेयरों में HDFC Bank सबसे ज्यादा 2.02 फीसदी चढ़ा. Tech Mahindra 1.38 फीसदी, HCL Technologies 0.85 फीसदी और Infosys 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

Tata Steel और Reliance में बड़ी गिरावट

Sensex के कमजोर शेयरों में Tata Steel सबसे ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ. Tata Steel में 1.67 फीसदी की गिरावट रही. Reliance Industries का शेयर 1.33 फीसदी नीचे बंद हुआ. Sun Pharma में 1.18 फीसदी और Bajaj Finance में 1.13 फीसदी की गिरावट रही. NTPC 1.10 फीसदी और Power Grid 1.07 फीसदी नीचे बंद हुए. इसके अलावा Larsen and Toubro, Axis Bank, Maruti Suzuki और Mahindra and Mahindra के शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुए.

यह भी पढ़ें- शेयर बाजार से निकाले ₹2.8 लाख करोड़, IPO में लगाए ₹47000 करोड़; जानें क्यों रणनीति बदल रहे हैं FII

Bank Nifty में दिखी मजबूती

बाजार के कमजोर रुख के बावजूद बैंकिंग शेयरों में मजबूती देखने को मिली. Nifty Bank 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 56606.55 के स्तर पर बंद हुआ. Nifty Private Bank में 0.48 फीसदी की तेजी रही, जबकि Nifty Financial Services इंडेक्स 0.10 फीसदी ऊपर बंद हुआ. HDFC Bank की 2.02 फीसदी की तेजी ने बैंकिंग इंडेक्स को मजबूती दी. हालांकि ICICI Bank और Bajaj Finserv में 0.35 फीसदी की गिरावट रही.