नॉर्मल FD छोड़िए! 444 दिन की इन 5 FD में मिल रहा बंपर रिटर्न, PNB-SBI-BOB में कौन दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज?

कई सरकारी बैंक 444 दिनों की स्पेशल FD स्कीम चला रहे हैं, जिसमें सामान्य FD से ज्यादा ब्याज मिल रहा है. बढ़ती महंगाई और अनिश्चित बाजार के बीच लोग ऐसे निवेश की तरफ ज्यादा झुक रहे हैं, जहां जोखिम कम और रिटर्न तय हो. आइए जानते हैं कि कौन सा सरकारी बैंक इस समय 444 दिनों की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है.

FD Image Credit: Money9live

444 Day FD: अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD आज भी सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता है. खास बात यह है कि इस समय कई सरकारी बैंक 444 दिनों की स्पेशल FD स्कीम चला रहे हैं, जिसमें सामान्य FD से ज्यादा ब्याज मिल रहा है. बढ़ती महंगाई और अनिश्चित बाजार के बीच लोग ऐसे निवेश की तरफ ज्यादा झुक रहे हैं, जहां जोखिम कम और रिटर्न तय हो.

RBI ने भी हाल ही में रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा है, जिससे FD की ब्याज दरों में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है. ऐसे में अगर आप FD में पैसा लगाने का सोच रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है. आइए जानते हैं कि कौन सा सरकारी बैंक इस समय 444 दिनों की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है.

444 दिन की FD में कौन दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज

सरकारी बैंकों में 444 दिनों की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज PNB दे रहा है. यहां सुपर सीनियर सिटीजन को करीब 7.40% तक ब्याज मिल रहा है. सीनियर सिटीजन को 7.10% और सामान्य लोगों को 6.60% ब्याज दिया जा रहा है.

SBI

  • SBI ने ‘Amrit Vrishti’ नाम से 444 दिन की FD स्कीम शुरू की है.
  • इसमें सामान्य लोगों को 6.45% ब्याज मिलता है.
  • सीनियर और सुपर सीनियर को अतिरिक्त लाभ मिलता है.

Canara Bank

  • Canara Bank 444 दिन की FD पर सामान्य लोगों को 6.50% ब्याज दे रहे है.
  • सीनियर को करीब 7% ब्याज दे रहा है.
  • कुछ मामलों में यह दर 7.10% तक भी जा सकती है.

Bank of Baroda

  • Bank of Baroda ‘bob Square Drive’ FD स्कीम चला रहा है.
  • इसमें सामान्य लोगों को 6.45%, सीनियर को 6.95% और सुपर सीनियर को 7.05% ब्याज मिल रहा है.

Indian Bank

  • Indian Bank की ‘IND Secure’ स्कीम के तहत सामान्य लोगों को 6.60% और सीनियर को 7.10% ब्याज दिया जा रहा है.
  • सुपर सीनियर को 7.35% तक ब्याज मिल सकता है.
बैंकस्कीम का नामसामान्य ब्याज दरसीनियर सिटीजनसुपर सीनियर सिटीजन
SBIअमृत वृष्टि6.45%अतिरिक्त लाभअतिरिक्त लाभ
Canara Bank6.50%7.00%~7.10% (कुछ मामलों में)
PNB6.60%7.10%7.40% (सबसे ज्यादा)
Bank of Barodabob Square Drive6.45%6.95%7.05%
Indian BankIND Secure6.60%7.10%7.35%
सोर्स: Good Returns

FD अकाउंट कैसे खोलें

FD अकाउंट खोलना बहुत आसान है. आप इसे ऑनलाइन या बैंक जाकर ऑफलाइन दोनों तरीके से खोल सकते हैं. ऑनलाइन के लिए बैंक की ऐप या नेट बैंकिंग में जाकर FD ऑप्शन चुनना होता है. वहीं ऑफलाइन के लिए बैंक शाखा में जाकर फॉर्म भरना होता है.

कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी

FD खोलने के लिए पहचान पत्र, पता प्रमाण और जन्म तिथि का प्रमाण जरूरी होता है. जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट आदि. 444 दिनों की FD स्कीम इस समय निवेश के लिए अच्छा विकल्प बन रही है. अगर आप सुरक्षित और तय रिटर्न चाहते हैं, तो इन बैंकों की FD पर जरूर नजर डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: RIL पर Elara Capital बुलिश; O2C बिजनेस का दबाव, लेकिन ब्रोकरेज ने दिया Buy रेटिंग, जानें टारगेट प्राइस