8th Pay Commission, मिलने लगे संकेत, इकॉनमी बचाने और सैलरी बढ़ाने में किसे तवज्जो देगी सरकार
8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्र सरकार के कर्मचारियों की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं…कर्मचारी संगठन Fitment Factor बढ़ाने, Old Pension Scheme यानी OPS की वापसी और परिवार के आधार पर वेतन तय करने जैसी बड़ी मांगें कर रहे हैं…लेकिन दूसरी तरफ विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार कर्मचारियों को राहत तो दे सकती है लेकिन बढ़ते वित्तीय बोझ और लंबी अवधि की पेंशन जिम्मेदारियों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता….ऐसे में सवाल ये है कि क्या सरकार ये सब मांगे मानेगी? क्या सरकार इस स्थिति में है कि कर्मचारियों की इन उम्मीदों को पूरा कर पाए? सरकार क्या रास्ता अपनाएगी कि कर्मचारी-पेंशनर्स भी खुश हो जाएं और सरकार पर वित्तीय बोझ भी न पडे?
