Bank Employees DA Hike: बैंक कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी, जानें स्केल और स्टेज के हिसाब से आपकी जेब में कितने रुपये ज्यादा आएंगे

मई से जुलाई 2026 के लिए बैंक कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 25.70 फीसदी कर दिया गया है. यह बढ़ोतरी भले ही 0.70% की है, लेकिन इससे सैलरी पर सीधा असर पड़ेगा और हर महीने करीब 600 से 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

कितनी बढ़ी सैलरी Image Credit: @Money9live

DA calculation bank employees: सरकार ने बैंक कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance – DA) में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है. यह नई दरें 1 मई, 2026 से प्रभावी हो चुकी हैं और जुलाई 2026 तक लागू रहेंगी. हालांकि, इस बार DA में मामूली संशोधन किया गया है, लेकिन इसका सीधा असर कर्मचारियों की ‘टेक-होम’ सैलरी पर पड़ेगा.

कितना बढ़ा महंगाई भत्ता?

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बैंक कर्मचारियों का DA अब 25% से बढ़कर 25.70% हो गया है. साल 2026 के शुरुआती तीन महीनों के औसत कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आधार पर इसमें 0.70% की बढ़ोतरी की गई है.

यह एलान केंद्र सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों के DA में 2% की वृद्धि (58% से बढ़कर 60%) करने के कुछ ही दिनों बाद आया है. चूंकि DA की गणना बेसिक पे (मूल वेतन) के आधार पर होती है, इसलिए अलग-अलग स्केल के अधिकारियों की सैलरी में 435 रुपये से लेकर 1,000 रुपये से ज्यादा का इजाफा होगा.

स्केल और स्टेज के हिसाब से कितनी बढ़ेगी सैलरी?

नीचे दी गई तालिका में विस्तार से बताया गया है कि 0.70% के इस मामूली बदलाव से आपकी सैलरी में कुल कितने रुपये जुड़कर आएंगे:

स्टेजस्केलबेसिक पे (₹)पुराना DA (25%)नया DA (25.70%)मासिक बढ़ोतरी (₹)
1I48,48015,544.3015,979.54435.24
10I (मिड-लेवल)67,16021,451.8522,052.50600.65
15I (अपर मिड)80,56025,689.6026,408.91719.31
25I1,08,26034,449.7335,414.32964.59
30II और III69,84022,613.6823,246.86633.18
40II और III96,64031,209.7832,083.65873.87
47II और III (सीनियर)1,17,20037,804.4038,862.921,058.52

विभिन्न स्तर के बैंक कर्मचारियों की सैलरी में होने वाली बढ़ोतरी के कुछ प्रमुख उदाहरण नीचे दिए गए हैं:

  • मिड-लेवल ऑफिसर (स्टेज 10, स्केल I): यदि किसी अधिकारी का मूल वेतन 67,160 रुपये है, तो पुराने 25% DA के मुकाबले अब उन्हें हर महीने 600.65 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे.
  • अपर मिड-लेवल ऑफिसर (स्टेज 15, स्केल I): 80,560 रुपये के मूल वेतन वाले कर्मचारी की सैलरी में प्रति माह 719.31 रुपये का इजाफा होगा.
  • एंट्री सीनियर लेवल (स्टेज 30, स्केल II & III): 69,840 रुपये बेसिक पे वाले अधिकारियों के वेतन में 633.18 रुपये की मासिक बढ़ोतरी देखी जाएगी.
  • सीनियर लेवल (स्टेज 47, स्केल II & III): उच्च पदों पर कार्यरत अधिकारी जिनका मूल वेतन 1,17,200 रुपये है, उन्हें इस 0.70% की बढ़ोतरी से हर महीने 1,058.52 रुपये का सीधा फायदा होगा.
  • जूनियर लेवल (स्टेज 1, स्केल I): सबसे शुरुआती स्तर पर 48,480 रुपये बेसिक पे वाले कर्मचारी की सैलरी में 435.24 रुपये की वृद्धि होगी.

यह भी पढ़ें: इंश्योरेंस सेक्टर में 100% FDI का रास्ता साफ, LIC पर लागू होगा ये नियम, सोमवार को इन शेयरों पर रखें नजर

सैलरी कैलकुलेशन का आसान तरीका

आप अपनी बढ़ी हुई सैलरी खुद कैसे चेक करें:

फॉर्मूला: अपनी ‘बेसिक पे’ को 0.007 (यानी 0.70%) से गुणा (Multiply) करें. जो अंक आएगा, वही आपकी हर महीने होने वाली सैलरी बढ़ोतरी है.

Latest Stories

FD पर मिल रहा 7.1% तक ब्याज, जानें किस बैंक में पैसा रखना है फायदे का सौदा; देखें पूरी लिस्ट

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के इस सीरीज ने निवेशकों को किया मालामाल, दिया 386% रिटर्न, 4 मई को हो रहा मैच्योर

इंडिया पोस्ट बैंक ने लांच किया नया सेविंग अकाउंट, जीरो बैलेंस पर खाता, तिमाही पर ब्याज जैसे मिलेंगी सुविधाएं

क्या सच में FD से बेहतर है REIT? टैक्स, रिटर्न और जोखिम में कौन है असली किंग? यहां जानें पूरी सच्चाई

क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में राहत, RBI ने दिया 3 दिन का बफर टाइम, ड्यू डेट के बाद भी नो लेट फीस, जानें पूरा नियम

करना चाहते हैं 10 और 20 लाख की FD, इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में मिलेगा बड़ा रिटर्न; जानें कितनी होगी मंथली इनकम