Dussehra से पहले कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले? Bonus में 3 गुना बढ़ोतरी की मांग

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दशहरे से पहले Bonus को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. कर्मचारी संगठनों ने सरकार से Bonus की गणना सीमा को बढ़ाने की मांग की है. अभी Bonus की गणना के लिए अधिकतम वेतन सीमा 7 हजार रुपये तय है. लेकिन अब इसे बढ़ाकर 21 हजार रुपये करने की मांग की जा रही है. अगर सरकार इस मांग को मंजूरी देती है तो कर्मचारियों को मिलने वाले Bonus की रकम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस मांग को लेकर कर्मचारी संगठनों ने कैबिनेट सचिव को पत्र भी भेजा है. अब सभी की नजर सरकार के फैसले पर है कि क्या त्योहारों से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिलेगा या नहीं.

Short Videos