8वें वेतन आयोग में Commuted Pension पर बड़ा फैसला? जानिए पूरा मामला
अगर आप सेंट्रल गवर्नमेंट पेंशनर हैं या जल्द रिटायर होने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है. Commuted Pension के 15 साल वाले नियम में बदलाव की मांग तेज हो गई है. पेंशनर्स चाहते हैं कि पूरा पेंशन वापस मिलने का समय 15 साल से घटाकर 10 से 12 साल किया जाए. अगर ऐसा होता है तो लाखों पेंशनर्स को बड़ा आर्थिक फायदा मिल सकता है. इस वीडियो में हम समझेंगे कि Commuted Pension क्या होती है, मौजूदा नियम क्या है, बदलाव की मांग क्यों हो रही है और इससे आपकी पेंशन पर कितना असर पड़ सकता है.
