अब बिना जमीन और मकान खरीदे Real Estate से कर सकते हैं कमाई, जानें कैसे?
रियल एस्टेट में निवेश करना हमेशा से भारतीयों की पहली पसंद रहा है, लेकिन अब निवेश का तरीका बदल रहा है. आज आपको करोड़ों रुपये खर्च करके पूरी प्रॉपर्टी खरीदने की जरूरत नहीं है. आरईआईटी यानी रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के जरिए आप कम पैसे में भी रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश कर सकते हैं. इस वीडियो में हम समझेंगे कि ₹1 करोड़ की फिजिकल प्रॉपर्टी और आरईआईटी इन्वेस्टमेंट में क्या अंतर है, रेंटल इनकम, रिटर्न, लिक्विडिटी और रिस्क के मामले में कौन बेहतर विकल्प हो सकता है.
