Axis Bank और YES Bank समेत इन क्रेडिट कॉर्ड के यूजर्स ध्यान दें, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम

अप्रैल 2026 से कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव होने जा रहा है. Axis Bank, YES Bank और SBI Card ने कैशबैक रिवॉर्ड प्वाइंट और कुछ ट्रांजेक्शन पर लगने वाले चार्ज में बदलाव की घोषणा की है. Axis Bank Airtel क्रेडिट कार्ड के कैशबैक स्ट्रक्चर में बदलाव करेगा, जबकि YES Bank यूटिलिटी बिल और टोल पेमेंट की लिमिट बदल रहा है.

अप्रैल 2026 से कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव होने जा रहा है. Image Credit: Canva/ Money9

Credit Card Rule Change: अप्रैल 2026 से कई बड़े बैंकों के क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम बदलने जा रहे हैं. इन बदलावों का असर रिवॉर्ड प्वाइंट कैशबैक और कुछ ट्रांजेक्शन पर लगने वाले चार्ज पर पड़ेगा. Axis Bank YES Bank और SBI Card ने अपने ग्राहकों को इन बदलावों की जानकारी दे दी है. नए नियम लागू होने के बाद कुछ कार्डों पर कैशबैक की लिमिट बदलेगी तो कुछ मामलों में फीस भी लग सकती है. इसलिए क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए इन बदलावों को समझना जरूरी है.

Axis Bank

Axis Bank 12 अप्रैल से Airtel Axis Bank Credit Card के रिवॉर्ड स्ट्रक्चर में बदलाव करने जा रहा है. इस कार्ड पर Airtel मोबाइल ब्रॉडबैंड और DTH पेमेंट पर 25 फीसदी कैशबैक मिलता रहेगा. वहीं Airtel Thanks App के जरिए किए गए यूटिलिटी बिल पेमेंट पर 10 फीसदी कैशबैक मिलेगा. हालांकि अब कैशबैक की अधिकतम लिमिट बिलिंग साइकिल में मिलने वाले बेस कैशबैक से जुड़ी होगी. इसके अलावा Swiggy Zomato और BigBasket पर मिलने वाला 10 फीसदी कैशबैक बंद कर दिया जाएगा और इसकी जगह Zomato Blinkit और District पर 10 फीसदी वैल्यू बैक मिलेगा.

YES Bank

YES Bank 1 अप्रैल से यूटिलिटी बिल और ट्रांसपोर्ट से जुड़े खर्च की लिमिट में बदलाव करेगा. बिजली पानी और गैस जैसे यूटिलिटी बिल पर 1 फीसदी चार्ज तब लगेगा जब मासिक खर्च तय लिमिट से ज्यादा होगा. YES Private कार्ड पर यह लिमिट एक लाख रुपये है जबकि प्रीमियम कार्ड पर पचास हजार और अन्य कार्ड पर पच्चीस हजार रुपये है. इसी तरह टोल और ब्रिज पेमेंट पर भी तय लिमिट पार होने के बाद एक फीसदी फीस लगेगी. हालांकि एक ट्रांजेक्शन पर यह चार्ज अधिकतम पांच हजार रुपये तक ही रहेगा.

SBI Card

SBI Card भी 1 अप्रैल 2026 से रिवॉर्ड प्वाइंट रिडेम्पशन के नियमों में बदलाव करने जा रहा है. नए नियम के तहत कार्डधारक एक महीने में अधिकतम साठ हजार रिवॉर्ड प्वाइंट ही स्टेटमेंट क्रेडिट के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे. इसके अलावा रिडेम्पशन केवल चार हजार प्वाइंट के मल्टीपल में ही किया जा सकेगा. हालांकि Air India SBI Signature Card जैसे कुछ कार्ड इन नियमों से बाहर रखे गए हैं.

ये भी पढ़ें- Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, गुड़ी पड़वा से ईद-उल-फितर के लिए छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

ग्राहकों पर क्या होगा असर

इन नए नियमों का असर उन ग्राहकों पर ज्यादा पड़ेगा जो अपने क्रेडिट कार्ड का नियमित इस्तेमाल करते हैं. कैशबैक और रिवॉर्ड प्वाइंट से जुड़े नियम बदलने से कुछ मामलों में लाभ कम हो सकता है. वहीं कुछ ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त चार्ज भी लग सकता है. इसलिए कार्डधारकों के लिए जरूरी है कि वे अपने बैंक के नए नियमों को ध्यान से समझें और उसी के अनुसार अपने खर्च की योजना बनाएं.

Latest Stories

Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, गुड़ी पड़वा से ईद-उल-फितर के लिए छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

क्रेडिट रिपोर्ट लॉक रखें या अनलॉक? ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए जानिए क्या हो सकता है सही तरीका

नहीं मिल रही है LPG तो लें PNG कनेक्शन, ऐसे पता करें आपके शहर में है या नहीं; जानें कितने दिन में मिलेगी सुविधा

पिता की संपत्ति में बेटी का कितना होता है हक, क्‍या शादी के बाद भी मिलेगा अधिकार, जानें क्‍या है जरूरी नियम

बुकिंग के बाद भी नहीं मिला LPG सिलेंडर, Indane, Bharat और HP Gas कस्टमर्स तुरंत नोट करें ये नंबर, यहां कर सकते हैं शिकायत

स्कूल फीस के लिए क्रेडिट कार्ड यूज करना सही या गलत, समझें फायदे और जोखिम