Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, गुड़ी पड़वा से ईद-उल-फितर के लिए छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के Bank Holiday कैलेंडर के अनुसार 16 से 22 मार्च 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे. इस दौरान शब-ए-कद्र, गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद-उल-फितर जैसे त्योहारों के साथ शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. हालांकि, डिजिटल बैंकिंग और UPI सेवाएं जारी रहेंगी.
Bank Holidays Next Week: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के छुट्टी कैलेंडर के अनुसार 16 से 22 मार्च 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में बैंक कुल 5 दिन बंद रहेंगे. इन छुट्टियों में त्योहारों के साथ-साथ शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं. हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग और UPI जैसी डिजिटल सेवाएं इस दौरान भी जारी रहेंगी.
17 मार्च को शब-ए-कद्र के कारण छुट्टी
17 मार्च (मंगलवार) को शब-ए-कद्र के अवसर पर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे. यह छुट्टी क्षेत्रीय स्तर पर लागू होगी, इसलिए बाकी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
19 मार्च को गुड़ी पड़वा और उगादी
19 मार्च (गुरुवार) को गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नव वर्ष और नवरात्रि के पहले दिन के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन मुंबई, नागपुर, हैदराबाद, चेन्नई, बेंगलुरु, इम्फाल, विजयवाड़ा, श्रीनगर, जम्मू और पणजी सहित कई जगहों पर बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी.
20 और 21 मार्च को ईद-उल-फितर की छुट्टी
20 मार्च (शुक्रवार) को ईद-उल-फितर के कारण कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 21 मार्च (शनिवार) को भी कई राज्यों और शहरों में ईद के चलते बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. इस दिन दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, चंडीगढ़ सहित कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
मार्च की छुट्टी
| अवकाश विवरण | दिन |
|---|---|
| शब-ए-कद्र | 17 |
| गुड़ी पड़वा / उगादी उत्सव / तेलुगु नव वर्ष दिवस / सजिबु नोंगमपानबा (चेइराओबा) / पहला नवरात्र | 19 |
| ईद-उल-फितर (रमज़ान समाप्ति) | 20 |
| रमज़ान-उल-फितर (शव्वाल-1) / ख़ुतुब-ए-रमज़ान / सरहुल | 21 |
| श्री राम नवमी | 26 |
| श्री राम नवमी (चैत्र दशमी) | 27 |
| महावीर जन्म कल्याणक / महावीर जयंती | 31 |
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी. ग्राहक इन डिजिटल माध्यमों से पैसे भेजने, बिल भुगतान करने और अन्य बैंकिंग कार्य आसानी से कर सकेंगे. हालांकि कभी-कभी सिस्टम मेंटेनेंस के कारण सेवाएं थोड़ी देर के लिए प्रभावित हो सकती हैं.
Latest Stories
सीनियर सिटीजंस के लिए बड़ा मौका! यह बैंक FD पर दे रहा 7.95% तक ब्याज, दिग्गज बैंकों को छोड़ा पीछे
PFRDA ने पेंशन से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए AI-आधारित पोर्टल किया लॉन्च, बुजुर्गों, ग्रामीण ग्राहकों को मिलेगी राहत
कंपनी की हेल्थ पॉलिसी छोड़कर लेना है पर्सनल प्लान , तो ऐसे करें बदलाव; जानें IRDAI के नियम
