GMS ने केवल 39 टन जुटाए, घरेलू सोने को जुटाने की चुनौती
तीन दिन पहले हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप एक साल तक सोना ना खरीदें. हमारा देश ऐसा है जहां पर हर इमोशन ही सोने से जुड़ा हुआ है. चाहे बच्चों की शादी करवानी हो या फिर आगे की पढ़ाई के लिए सोना गिरवी रखते हैं. गवर्नमेंट कह रही है आप सोना लेकर आइए इसे रिसाइकल किया जाए ताकि इंडस्ट्रियल यूज़ में इसको काम में लाया जाए.
आप जब गोल्ड खरीदते हैं या क्रूड खरीदते हैं वह लगातार महंगा होता जाता है. अगर ₹90 पर डॉलर के रेट पर अगर आप गोल्ड ख़रीद रहे हैं फिर ₹95 अह पर डॉलर के रेट पर खरीद रहे हैं तो ₹5 का गैप बढ़ जाता है. सरकार की दिक्कत यह है कि फॉरेक्स रिजर्व भी बचाना है. रुपया को डेप्रिशिएट होने से बचाना है. अब ऐसे में क्या सच में लोगों को सोना खरीदने से रोका जा सकता है?