FD पर मिल रहा 7.1% तक ब्याज, जानें किस बैंक में पैसा रखना है फायदे का सौदा; देखें पूरी लिस्ट

अगर आप बिना जोखिम के तय कमाई चाहते हैं तो FD अभी भी सबसे भरोसेमंद विकल्प बना हुआ है. मई 2026 में देश के बड़े बैंक 6.1% से लेकर 7.1% तक ब्याज दे रहे हैं, जिससे निवेशकों को स्थिर और सुरक्षित रिटर्न मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं किस बैंक में FD पर कितना रिटर्न मिल रहा है.

FD पर ब्याज Image Credit: Getty image

FD Rates in May 2026: मई 2026 में फिक्स्ड डिपॉजिट एक बार फिर सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद ऑप्शन बना हुआ है. भारतीय रिजर्व बैंक ने लगातार दूसरी बार रेपो रेट 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा है, जिसके चलते ज्यादातर बैंकों की FD ब्याज दरों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि अलग-अलग बैंकों की दरों में अंतर साफ नजर आ रहा है, इसलिए निवेश से पहले तुलना करना जरूरी हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं किस बैंक में FD पर कितना रिटर्न मिल रहा है.

कौन सा बैंक कितना दे रहा इंटरेस्ट

State Bank of India, Punjab National Bank, HDFC Bank, ICICI Bank और Bank of Baroda जैसे बैंक अलग-अलग अवधि पर अलग ब्याज दे रहे हैं. खास बात ये भी है कि सीनियर सिटीजन्स को आम निवेशकों से करीब 0.5 फीसदी ज्यादा ब्याज मिलता है.

सीनियर सिटीजन्स के लिए FD रेट्स (%)

बैंक1 साल3 साल5 साल
HDFC Bank6.256.956.90
ICICI Bank6.756.957.10
SBI6.406.907.05
Bank of Baroda6.606.756.90
PNB6.606.806.60
सोर्स-ऑफिशियल बैंक वेबसाइट

जनरल पब्लिक के लिए FD रेट्स (%)

बैंक1 साल3 साल5 साल
HDFC Bank5.756.456.51
ICICI Bank6.256.306.50
SBI5.906.406.30
Bank of Baroda6.006.256.30
PNB6.406.306.10
सोर्स-ऑफिशियल बैंक वेबसाइट

₹1 लाख पर कितना मिलेगा रिटर्न

ऊपर दिए गए FD रेट्स के आधार पर अगर कोई सीनियर सिटीजन ICICI Bank में 1 लाख रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट 5 साल के लिए करता है, तो 7.10 फीसदी ब्याज दर पर उसे लगभग 42,175 का ब्याज मिलेगा. इस तरह मैच्योरिटी पर कुल राशि करीब 1,42,175 रुपये हो जाएगा.

वहीं, जनरल पब्लिक के लिए इसी बैंक में 5 साल की FD पर 6.50% ब्याज मिल रहा है. ऐसे में 1 लाख रुपये के निवेश पर करीब 38,042 रुपया का ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर कुल रकम लगभग 1,38,042 रुपये हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें- Q4 में मुनाफा 109% उछला, इस डिफेंस PSU स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश, 10% तक अपसाइड का अनुमान

Latest Stories

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के इस सीरीज ने निवेशकों को किया मालामाल, दिया 386% रिटर्न, 4 मई को हो रहा मैच्योर

इंडिया पोस्ट बैंक ने लांच किया नया सेविंग अकाउंट, जीरो बैलेंस पर खाता, तिमाही पर ब्याज जैसे मिलेंगी सुविधाएं

क्या सच में FD से बेहतर है REIT? टैक्स, रिटर्न और जोखिम में कौन है असली किंग? यहां जानें पूरी सच्चाई

क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में राहत, RBI ने दिया 3 दिन का बफर टाइम, ड्यू डेट के बाद भी नो लेट फीस, जानें पूरा नियम

करना चाहते हैं 10 और 20 लाख की FD, इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में मिलेगा बड़ा रिटर्न; जानें कितनी होगी मंथली इनकम

9 साल से अटका पेंशन मामला, सुप्रीम कोर्ट का आदेश- वरिष्ठ नागरिक को मिले ‘हक का पैसा’, HC को तुरंत सुनवाई के निर्देश