बार-बार क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना पड़ सकता है भारी, खराब हो सकता है क्रेडिट स्कोर, लोन अप्रूवल पर भी पड़ेगा असर

कम समय में कई क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना आपके क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचा सकता है. हर अप्लाई पर बैंक हार्ड इंक्वायरी करता है, जिससे क्रेडिट रिपोर्ट प्रभावित होती है. लगातार अप्लाई करने पर बैंक आपको वित्तीय दबाव में मान सकते हैं, जिससे भविष्य में लोन और क्रेडिट कार्ड मंजूरी मुश्किल हो सकती है.

कम समय में कई क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना आपके क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचा सकता है. Image Credit: Money9live/Canva

Credit Card Application: आज के समय में क्रेडिट कार्ड लोगों की रोजमर्रा की जरूरत का हिस्सा बन चुका है. कई लोग बेहतर ऑफर और ज्यादा लिमिट पाने के लिए अलग- अलग बैंकों में लगातार अप्लाईकरते रहते हैं. लेकिन जानकारों का कहना है कि कम समय में कई क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर असर पड़ता है और भविष्य में लोन मिलने में भी परेशानी हो सकती है. बैंक और वित्तीय संस्थान इस तरह की एक्टिविटी को रिस्क के तौर पर देखते हैं. इसलिए क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करते समय समझदारी और योजना जरूरी मानी जाती है.

हर अप्लाई पर होती है हार्ड इंक्वायरी

जब भी कोई व्यक्ति नए क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करता है तो बैंक उसके क्रेडिट रिपोर्ट की जांच करता है. इसे हार्ड इंक्वायरी कहा जाता है. यह जानकारी क्रेडिट रिपोर्ट में दर्ज हो जाती है. एक या दो अप्लाईका असर बहुत कम होता है लेकिन कम समय में कई अप्लाई करने से क्रेडिट स्कोर घट सकता है. इससे बैंक को यह संकेत मिलता है कि ग्राहक को तत्काल पैसों की जरूरत है. यही कारण है कि बार- बार अप्लाई करना जोखिम माना जाता है.

बैंक क्यों मानते हैं इसे रिस्क

लगातार क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए अप्लाई करने वाले ग्राहकों को बैंक अक्सर क्रेडिट हंग्री मानते हैं. इसका मतलब यह होता है कि व्यक्ति पहले से वित्तीय दबाव में हो सकता है. इस स्थिति में बैंक को भविष्य में पेमेंट डिफाल्ट होने का खतरा नजर आता है. भले ही ग्राहक की इनकम अच्छी हो लेकिन ज्यादा अप्लाई उसकी ईमेज को प्रभावित कर सकते हैं. यही वजह है कि कई बार मजबूत इनकम होने के बावजूद अप्लाई रिजेक्ट हो जाते हैं.

नए खाते खुलने से भी पड़ता है असर

जब नया क्रेडिट कार्ड जारी होता है तो आपके क्रेडिट हिस्ट्री की एवरेज एज कम हो जाती है. इसका भी क्रेडिट स्कोर पर हल्का असर पड़ सकता है. यदि किसी व्यक्ति के पास कम समय में कई नए कार्ड खुल जाते हैं तो बैंक इसे नेगेटिव संकेत मान सकते हैं. इसके अलावा अगर अप्लाई बार-बार रिजेक्ट होते हैं तो यह भी भविष्य की मंजूरी को प्रभावित करता है. इसलिए जरूरत के अनुसार ही नए कार्ड लेने की सलाह दी जाती है.

ऐसे बचा सकते हैं अपना क्रेडिट स्कोर

जानकारों के मुताबिक क्रेडिट कार्ड के अप्लाईके बीच कम से कम 6 से 12 महीने का अंतर रखना बेहतर माना जाता है. एक साथ कई बैंकों में अप्लाई करने से बचना चाहिए. नया अप्लाई करने से पहले अपना क्रेडिट स्कोर और कुल कर्ज की स्थिति जरूर जांच लें. इससे यह समझने में मदद मिलती है कि आपकी पात्रता कितनी मजबूत है. सही योजना के साथ अप्लाई करने पर मंजूरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

कैसे मजबूत होता है प्रोफाइल

अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखने के लिए समय पर बिल पेमेंट करना बेहद जरूरी है. किसी भी किस्त या बकाया भुगतान को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. कम क्रेडिट यूज रेशियो बनाए रखना भी लाभदायक माना जाता है. बिना जरूरत के कर्ज लेने से बचना चाहिए और हमेशा वित्तीय योजना के अनुसार खर्च करना चाहिए.

ये भी पढ़ें-बैंक नहीं, पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम बना रही लोगों को मालामाल, FD-RD से बन सकता है ₹1 करोड़ का फंड, समझें पूरा गणित

लोन अप्रूवल पर पड़ सकता है असर

यदि किसी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर लगातार खराब होता है तो भविष्य में होम लोन, पर्सनल लोन और अन्य कर्ज लेने में दिक्कत आ सकती है. बैंक ऐसे ग्राहकों को अधिक जोखिम वाला मान सकते हैं. इसलिए हर अप्लाईसोच समझकर करना जरूरी है. वित्तीय अनुशासन और सही क्रेडिट प्रबंधन लंबे समय में बेहतर आर्थिक स्थिति बनाने में मदद करता है.

Latest Stories

सीनियर सिटीजंस के लिए बड़ा मौका! यह बैंक FD पर दे रहा 7.95% तक ब्याज, दिग्गज बैंकों को छोड़ा पीछे

PFRDA ने पेंशन से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए AI-आधारित पोर्टल किया लॉन्च, बुजुर्गों, ग्रामीण ग्राहकों को मिलेगी राहत

कंपनी की हेल्थ पॉलिसी छोड़कर लेना है पर्सनल प्लान , तो ऐसे करें बदलाव; जानें IRDAI के नियम

जल्दी भर दी ITR? रुकिए… आपकी एक छोटी सी जल्दबाजी पड़ सकती है भारी, हजारों टैक्सपेयर्स फिर से भर रहे हैं रिटर्न

ITR 4 में बड़ा बदलाव, अब दिखा सकेंगे 2 मकानों की इनकम; किराया नहीं मिला तो भी जान लें नया टैक्स नियम

लोन लेने से पहले जरूर जांच लें अपनी क्रेडिट रिपोर्ट, एक छोटी गलती बिगाड़ सकती है पूरा खेल