बैंक नहीं, पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम बना रही लोगों को मालामाल, FD-RD से बन सकता है ₹1 करोड़ का फंड, समझें पूरा गणित
पोस्ट ऑफिस की FD और RD स्कीम सुरक्षित निवेश के साथ बड़ा रिटायरमेंट फंड बनाने का अच्छा विकल्प बन रही हैं. यदि कोई व्यक्ति 10 लाख रुपये FD में निवेश करे और हर महीने 10,000 रुपये RD में जमा करे, तो 20 साल में करीब 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है. यह योजना जोखिम से बचने वाले निवेशकों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है.
FD and RD in Post office: आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि रिटायरमेंट तक उसके पास एक बड़ा और सुरक्षित फंड हो. अगर कोई शेयर बाजार का जोखिम नहीं लेना चाहता, तो पोस्ट ऑफिस की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम उसके लिए अच्छा विकल्प बन सकती है. सिर्फ 10 लाख रुपये की एकमुश्त FD और हर महीने 10,000 रुपये की RD से 20 साल में करीब 1 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड तैयार किया जा सकता है.
5 साल की FD और RD से शुरू होगी बचत
पोस्ट ऑफिस की 5 साल की FD पर अभी 7.5 फीसदी ब्याज मिलता है, जबकि 5 साल की RD पर 6.7 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है. RD अकाउंट को 5 साल बाद आगे बढ़ाया जा सकता है. इसी तरह FD को भी दोबारा बढ़ाने की सुविधा मिलती है. अगर कोई व्यक्ति 10 लाख रुपये FD में जमा करे और हर महीने 10,000 रुपये RD में डाले, तो 10 साल बाद दोनों स्कीम से कुल रकम करीब 38.10 लाख रुपये हो सकती है.
| डिटेल्स | राशि |
|---|---|
| एफडी निवेश | ₹10,00,000 |
| 10 वर्षों बाद एफडी की राशि | ₹21,02,349 |
| आरडी निवेश (प्रति माह) | ₹10,000 |
| 10 वर्षों बाद आरडी राशि | ₹17,08,546 |
| 10 वर्षों बाद कुल राशि | ₹38,10,895 |
20 साल में कैसे बनेगा लगभग 1 करोड़ का फंड
10 साल पूरे होने पर मिलने वाली रकम को फिर से 5 साल की FD में निवेश किया जा सकता है. साथ ही RD में हर महीने 10,000 रुपये जमा करना जारी रखना होगा. इसके बाद RD और FD दोनों को फिर 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है.
| डिटेल्स | राशि |
|---|---|
| एफडी निवेश (10 वर्षों बाद) | ₹38,10,895 |
| 20 वर्षों बाद एफडी की राशि | ₹80,11,832 |
| आरडी निवेश (प्रति माह) वर्ष 11–20 | ₹10,000 |
| 20 वर्षों बाद आरडी राशि | ₹17,08,546 |
| 20 वर्षों बाद कुल राशि | ₹97,20,378 |
इस तरह लगातार निवेश और ब्याज का फायदा मिलने से 20 साल बाद कुल रकम लगभग 97.20 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. इस दौरान निवेशक अपनी जेब से कुल 34 लाख रुपये लगाएगा.
रिटायरमेंट में हर महीने मिल सकती है नियमित आय
अगर 20 साल बाद मिलने वाली करीब 97 लाख रुपये की राशि को किसी ऐसे म्यूचुअल फंड में लगाया जाए जहां सालाना 6 प्रतिशत रिटर्न मिले, तो निवेशक सिस्टमेटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) के जरिए लगभग 68,700 रुपये हर महीने 20 साल तक निकाल सकता है. इससे रिटायरमेंट के बाद नियमित आय मिल सकता है.
किन लोगों के लिए सही हैं FD और RD
FD और RD उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं जो सुरक्षित निवेश चाहते हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव से बचना चाहते हैं. रिटायर लोग, कम जोखिम पसंद करने वाले निवेशक और लंबी अवधि की सुरक्षित बचत करने वाले लोग इन योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं. FD उन लोगों के लिए सही है जिनके पास एकमुश्त रकम है, जबकि RD हर महीने छोटी-छोटी बचत करने वालों के लिए बेहतर मानी जाती है.
यह भी पढ़ें: 1 महीने में पैसा डबल! 109% तक उछले इन चार कंपनियों के स्टॉक, एक के शेयर का भाव ₹20 से भी कम, रखें नजर
Latest Stories
किसने, कहां और कितनी रिश्वत मांगी? स्टूडेंट ने बना दी ऐसी वेबसाइट, सबके सामने आएगा रिकॉर्ड
8th Pay Commission: 1 जनवरी से पहले रिटायर हुए पेंशनरों के लिए उठी मांग, जानें क्या चाहते हैं संगठन
रिटायर कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट! 8th Pay Commission में पेंशन को लेकर मची हलचल; बदलाव की उठी मांग
