FD पर बैंकों से ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं ये 6 NBFC, 8.5% तक ब्याज कमाने का मौका, जानें कहां मिलेगा ज्यादा फायदा
शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक सुरक्षित और तय रिटर्न वाले विकल्पों की तलाश कर रहे हैं. ऐसे में NBFC की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. कई NBFC इस समय बैंकों से ज्यादा ब्याज दे रही हैं. कुछ कंपनियां FD पर 8.5% तक रिटर्न ऑफर कर रही हैं, जिससे निवेशकों को बेहतर कमाई का मौका मिल रहा है.
NBFC FD Interest Rate: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बार फिर निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है. खासकर 2026 में NBFC यानी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनियां बैंकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज देकर निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं. कई NBFC अब 8.5% तक रिटर्न दे रही हैं, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दरें 9% के करीब पहुंच गई हैं.
NBFC दे रही हैं सबसे ज्यादा ब्याज
ताजा FD दरों के मुताबिक, कई बड़ी NBFC कंपनियां बैंक FD से कहीं ज्यादा रिटर्न ऑफर कर रही हैं. मुथूट कैपिटल सर्विसेज चुनिंदा अवधि पर 8.5% तक ब्याज दे रही है. वहीं मणिपाल हाउसिंग फाइनेंस सिंडिकेट 8.25% और सुंदरम फाइनेंस 8.07% तक रिटर्न ऑफर कर रही है. श्रीराम फाइनेंस भी 7.6% तक ब्याज दे रही है. ज्यादा रिटर्न के कारण निवेशकों का रुझान तेजी से NBFC FD की ओर बढ़ रहा है.
| एनबीएफसी (NBFC) | सबसे अधिक एफडी ब्याज दर (% प्रति वर्ष) | अवधि |
|---|---|---|
| Muthoot Capital Services | 8.50% | 12–60 महीने |
| Manipal Housing Finance Syndicate Ltd. | 8.25% | 12–36 महीने |
| Sundaram Finance | 7.50% | 12–36 महीने |
| Shriram Finance | 7.25% | 12–60 महीने |
| Bajaj Finance | 6.95% | 24-60 साल |
| PNB Housing Finance | 7.10% | 36–60 महीने |
सरकारी और प्राइवेट बैंक पीछे
NBFC के मुकाबले सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक अभी भी कम ब्याज दरें दे रहे हैं. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अधिकतम 6.45% तक ब्याज दे रहा है. बैंक ऑफ बड़ौदा की दर भी 6.45% है, जबकि पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक 6.60% तक रिटर्न दे रहे हैं. ऐसे में ज्यादा कमाई चाहने वाले निवेशकों के लिए NBFC FD ज्यादा आकर्षक नजर आ रही है.
NBFC ज्यादा ब्याज क्यों देती हैं?
NBFC के पास बैंकों की तरह सस्ते CASA डिपॉजिट नहीं होते. इसलिए उन्हें फंड जुटाने के लिए निवेशकों को ज्यादा ब्याज देना पड़ता है. यही वजह है कि NBFC FD पर रिटर्न ज्यादा मिलता है. हालांकि, ज्यादा ब्याज के साथ जोखिम भी थोड़ा बढ़ जाता है, इसलिए निवेश से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति और क्रेडिट रेटिंग जरूर जांचनी चाहिए.
वरिष्ठ नागरिकों को बड़ा फायदा
सीनियर सिटीजन इस समय FD बाजार में सबसे ज्यादा फायदा उठा रहे हैं. ज्यादातर बैंक और NBFC सामान्य ग्राहकों के मुकाबले 0.25% से 0.75% तक अतिरिक्त ब्याज दे रहे हैं. कई स्कीम्स में वरिष्ठ नागरिकों को 8.5% से ज्यादा रिटर्न मिल रहा है, जो रिटायरमेंट के बाद नियमित आय का अच्छा विकल्प बन सकता है.
निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान
सिर्फ ज्यादा ब्याज देखकर पूरा पैसा एक ही FD में नहीं लगाना चाहिए. निवेश से पहले कंपनी की क्रेडिट रेटिंग, वित्तीय मजबूती, लिक्विडिटी और भुगतान रिकॉर्ड जरूर जांचें. साथ ही निवेश को अलग-अलग संस्थानों में बांटना बेहतर माना जाता है. इससे जोखिम कम होता है और निवेश ज्यादा सुरक्षित रहता है.
यह भी पढ़ें: RBI की बड़ी कार्रवाई, नियमों का पालन न करने पर 35 NBFCs का रजिस्ट्रेशन रद्द, देखें पूरी लिस्ट
Latest Stories
FD पर मिल रहा 8.05% तक रिटर्न, जून 2026 में Ujjivan, PNB और Union Bank ने जारी किए नए रेट
NPS में खाता खोलना हुआ बेहद आसान, अब घर बैठे मिनटों में होगा रजिस्ट्रेशन, PFRDA ने लॉन्च किया StAR पोर्टल
अकाउंट में नहीं है बैलेंस? फिर भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, BharatPe Flex देगा 45 दिन तक इंटरेस्ट-फ्री क्रेडिट; ऐसे उठाएं फायदा
