Myntra Offer: 750 रुपये तक की बचत, YES बैंक के इन 4 क्रेडिट कॉर्ड पर मिलेगा 10 फीसदी डिस्काउंट

Myntra पर खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए YES Bank Credit Card से 10 फीसदी Instant Discount का ऑफर मिल रहा है. 3500 रुपये या उससे ज्यादा की खरीदारी पर अधिकतम 750 रुपये की बचत की जा सकती है. इस ऑफर के साथ YES Bank के POP CLUB, ACE, SELECT और ELITE PLUS Credit Card विकल्प मौजूद हैं.

क्रेडिट कार्ड Image Credit:

अगर आप Myntra से खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए क्रेडिट कार्ड से जुड़ा एक खास ऑफर काम का हो सकता है. Myntra पर YES Bank Credit Card से 3500 रुपये या उससे ज्यादा की खरीदारी करने पर 10 फीसदी Instant Discount मिल रहा है. इस ऑफर में अधिकतम 750 रुपये तक की बचत की जा सकती है. यह ऑफर 6 सितंबर से 13 सितंबर 2026 तक वैध है. ऐसे में खरीदारी से पहले यह जानना जरूरी है कि YES Bank के कौन से क्रेडिट कार्ड आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं.

750 रुपये तक का डिस्काउंट

Myntra के इस ऑफर का फायदा YES Bank Credit Card से पेमेंट करने पर मिलेगा. इसके लिए खरीदारी की न्यूनतम राशि 3500 रुपये होनी चाहिए. पात्र ग्राहक को 10 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, लेकिन इसकी मैक्सिमम लिमिट 750 रुपये है. डिस्काउंट पेमेंट के समय अपने आप लागू हो जाएगा. हालांकि इसके लिए ग्राहक और ट्रांजेक्शन का ऑफर की शर्तों के अनुसार योग्य होना जरूरी है. अगर सामान वापस करने या ऑर्डर कैंसिल करने के बाद खरीदारी की रकम 3500 रुपये से नीचे चली जाती है तो डिस्काउंट की रकम रिफंड से एडजस्ट की जा सकती है.

YES BANK POP CLUB Credit Card

अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग ज्यादा करते हैं तो YES BANK POP CLUB Credit Card एक विकल्प हो सकता है. इस कार्ड की जॉइनिंग फीस शून्य है, जबकि सालाना फीस 399 रुपये और लागू टैक्स है. कार्ड से ऑनलाइन खर्च पर हर 100 रुपये पर 10 POPcoins मिलते हैं. अन्य योग्य खर्च पर हर 100 रुपये पर 2 POPcoins मिलते हैं. कुछ चुनिंदा ब्रांड पर POPclub ऐप के जरिए अतिरिक्त POPcoins भी मिल सकते हैं. कार्ड में 1 फीसदी फ्यूल सरचार्ज छूट की सुविधा भी है. सालाना 1.5 लाख रुपये खर्च करने पर सालाना फीस माफ हो सकती है.

YES BANK ACE Credit Card

ACE Credit Card उन ग्राहकों के लिए उपयोगी हो सकता है जो ऑनलाइन शॉपिंग के साथ दूसरे खर्च भी करते हैं. इस कार्ड की जॉइनिंग फीस 499 रुपये और सालाना फीस भी 499 रुपये तथा लागू टैक्स है. ऑनलाइन शॉपिंग पर हर 200 रुपये खर्च करने पर 8 YES Rewardz Points मिलते हैं. ऑफलाइन खर्च पर हर 200 रुपये पर 4 पॉइंट मिलते हैं. कुछ चुनिंदा कैटेगरी में हर 200 रुपये पर 2 पॉइंट मिलते हैं. कार्ड में 1 फीसदी फ्यूल सरचार्ज छूट भी मिलती है. कुछ शर्तों को पूरा करने पर पहले साल और रिन्यूअल फीस माफ हो सकती है.

YES BANK SELECT Credit Card

अगर आपको ऑनलाइन शॉपिंग के साथ एयरपोर्ट लाउंज और लाइफस्टाइल बेनिफिट भी चाहिए तो SELECT Credit Card पर विचार किया जा सकता है. इसकी जॉइनिंग फीस 599 रुपये और सालाना फीस 599 रुपये तथा लागू टैक्स है. ऑनलाइन शॉपिंग पर हर 200 रुपये खर्च करने पर 8 YES Rewardz Points मिलते हैं. ऑफलाइन खर्च पर हर 200 रुपये पर 4 पॉइंट और कुछ चुनिंदा कैटेगरी में 2 पॉइंट मिलते हैं. खर्च से जुड़ी शर्त पूरी करने पर हर तिमाही एक घरेलू एयरपोर्ट लाउंज विजिट की सुविधा मिल सकती है. विदेशी लेनदेन पर फॉरेक्स मार्कअप 3.50 फीसदी और लागू टैक्स है.

यह भी पढ़ें- होम लोन लेने वालों को लग सकता है झटका! अक्टूबर में 25 bps बढ़ सकता है रेपो रेट; जानें EMI पर क्या होगा असर?

YES BANK ELITE PLUS Credit Card

ज्यादा खर्च करने वाले और ट्रैवल बेनिफिट चाहने वाले ग्राहकों के लिए ELITE PLUS Credit Card ज्यादा प्रीमियम विकल्प है. इसकी जॉइनिंग फीस 999 रुपये और सालाना फीस 999 रुपये तथा लागू टैक्स है. ऑनलाइन शॉपिंग पर हर 200 रुपये खर्च करने पर 12 YES Rewardz Points मिलते हैं. ऑफलाइन खर्च पर हर 200 रुपये पर 6 पॉइंट और कुछ चुनिंदा कैटेगरी में 4 पॉइंट मिलते हैं. कार्ड पर हर तिमाही 2 घरेलू एयरपोर्ट लाउंज विजिट और साल में 3 अंतरराष्ट्रीय लाउंज विजिट मिल सकती हैं. BookMyShow पर 25 फीसदी मूवी टिकट डिस्काउंट भी मिलता है, जो लागू शर्तों के अधीन है.