1 अप्रैल से बदल जाएंगे PAN के नियम, आवेदन करना होगा मुश्किल, जानें नए नियम
1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड के नियमों में बड़े बदलाव लागू होंगे. अब केवल आधार के जरिए आवेदन की सुविधा खत्म हो जाएगी और अतिरिक्त डॉक्यूमेंट देना जरूरी होगा. पैन में नाम भी आधार के अनुसार ही होगा. नए आवेदन के लिए नए फॉर्म लागू किए जाएंगे. सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपने पैन से जुड़े काम पूरे कर लें.
PAN card rules 2026: पैन कार्ड से जुड़े नियमों में 1 अप्रैल 2026 से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. यह बदलाव नए आवेदन और पुराने पैन में अपडेट दोनों पर लागू होंगे. सरकार ने साफ कहा है कि अब पैन बनवाना पहले जैसा आसान नहीं रहेगा. आधार के जरिए आसान प्रक्रिया खत्म होने जा रही है. साथ ही अब ज्यादा डॉक्यूमेंट देने होंगे. ऐसे में लोगों को समय रहते अपने पैन से जुड़े काम पूरे कर लेने चाहिए. यह बदलाव टैक्स और बैंकिंग से जुड़े हर व्यक्ति को प्रभावित करेगा.
आधार से आसान आवेदन खत्म
अब तक पैन कार्ड के लिए केवल आधार के जरिए आवेदन करना संभव था. लेकिन 1 अप्रैल 2026 के बाद यह सुविधा खत्म हो जाएगी. नए नियम के तहत आवेदन करने के लिए अतिरिक्त डॉक्यूमेंट देने होंगे. इसका मतलब है कि प्रक्रिया थोड़ी लंबी और जटिल हो जाएगी. इसलिए जिन लोगों ने अभी तक पैन नहीं बनवाया है, उनके लिए यह आखिरी मौका है.
पैन में नाम होगा आधार के अनुसार
नए नियम के अनुसार अब पैन कार्ड में नाम आधार के अनुसार ही होगा. यानी पैन में अलग नाम रखने की सुविधा नहीं रहेगी. अगर आधार में कोई गलती है तो उसे पहले ठीक करना जरूरी होगा. इसके बिना पैन आवेदन में दिक्कत आ सकती है. यह कदम डेटा को एक समान रखने के लिए उठाया गया है.
नए फॉर्म होंगे लागू
सरकार नए पैन आवेदन फॉर्म भी लाने जा रही है. 1 अप्रैल 2026 के बाद पुराने फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे. नए फॉर्म के साथ आवेदन प्रक्रिया में बदलाव देखने को मिलेगा. इससे पूरी सिस्टम को अपडेट किया जाएगा. लोगों को नए फॉर्म के बारे में जानकारी रखना जरूरी होगा.
कौन से डॉक्यूमेंट होंगे जरूरी
नए नियमों के तहत पैन आवेदन के लिए जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मैट्रिक सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट देने होंगे. इसके अलावा मजिस्ट्रेट द्वारा जारी एफिडेविट भी मान्य होगा. यानी अब पहचान और जन्म तिथि के लिए मजबूत प्रमाण देना जरूरी होगा. इससे प्रक्रिया ज्यादा सख्त हो जाएगी.
पैन कार्ड क्यों है जरूरी
पैन कार्ड एक जरूरी पहचान डॉक्यूमेंट है जो टैक्स से जुड़ी सभी जानकारी को रिकॉर्ड करता है. यह बैंकिंग, निवेश और बिजनेस के लिए अनिवार्य होता है. बिना पैन के कई वित्तीय काम संभव नहीं होते. इसलिए हर नागरिक के लिए इसका होना जरूरी है.
ये भी पढ़ें- अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक! राम नवमी और वीकेंड ने बढ़ाई छुट्टियां, जान लें पूरी लिस्ट वरना फंस सकता है काम
सरकार ने फर्जी मैसेज से किया सावधान
सरकार ने पैन से जुड़े फर्जी ईमेल और मैसेज को लेकर चेतावनी दी है. कुछ लोग ई पैन के नाम पर धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल से बचना चाहिए. अपनी प्राइवेट और वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी चाहिए. जागरूक रहना ही सबसे बड़ा बचाव है.
