अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक! राम नवमी और वीकेंड ने बढ़ाई छुट्टियां, जान लें पूरी लिस्ट वरना फंस सकता है काम
अगले हफ्ते 23 से 29 मार्च के बीच देश के कई हिस्सों में बैंक चार दिन बंद रहेंगे. इन छुट्टियों में राम नवमी, चैती दशैं, चौथा शनिवार और रविवार शामिल हैं. अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां अलग हो सकती हैं.
Bank Holiday: अगर आप अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें. 23 मार्च से 29 मार्च 2026 के बीच देश के कई हिस्सों में बैंक चार दिन बंद रहने वाले हैं. इन छुट्टियों में राम नवमी, चैती दशैं और वीकेंड की छुट्टियां शामिल हैं. ऐसे में अगर आपने पहले से योजना नहीं बनाई, तो आपका काम अटक सकता है.
हालांकि अच्छी बात यह है कि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी. हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए अपने शहर के हिसाब से जानकारी लेना जरूरी है. RBI के कैलेंडर के अनुसार मार्च महीने में कुल 18 बैंक छुट्टियां हैं, जिसमें रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार भी शामिल हैं.
कब-कब बंद रहेंगे बैंक
- 26 मार्च को राम नवमी के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
- 27 मार्च को चैती दशैं के चलते कुछ राज्यों में छुट्टी रहेगी.
- 28 मार्च को चौथा शनिवार है, इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
- 29 मार्च को रविवार होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे.
किन शहरों में रहेगी छुट्टी
26 मार्च को अहमदाबाद, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, कोलकाता समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. 27 मार्च को भोपाल, पटना, हैदराबाद और भुवनेश्वर जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे.
हर राज्य में अलग हो सकती है छुट्टी
भारत में बैंक छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग हो सकती हैं. यह स्थानीय त्योहारों और परंपराओं पर निर्भर करता है. इसलिए अपने नजदीकी बैंक से छुट्टी की सही जानकारी लेना जरूरी है. बैंक बंद होने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी. आप UPI, मोबाइल ऐप और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा ATM, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड सेवाएं भी जारी रहेंगी.
ये भी पढ़ें – भारत की खेती हो रही हाईटेक! ये 2 एग्री-टेक स्टॉक्स बन सकते हैं भविष्य के मल्टीबैगर, फंडामेंटल्स पर डाले नजर
Latest Stories
सेविंग अकाउंट में ब्याज: मंथली या क्वार्टरली क्रेडिट, किसमें मिलता है ज्यादा फायदा?
8th Pay Commission: पेंशनर्स के लिए बदल सकते हैं DR के नियम, हर 3 महीने हो सकता है रिविजन; जानें क्या है मांग
EPFO का बड़ा बदलाव! ₹25,000 तक Salary वालों को मिलेंगे 3 बड़े फायदे
