भारत की खेती हो रही हाईटेक! ये 2 एग्री-टेक स्टॉक्स बन सकते हैं भविष्य के मल्टीबैगर, फंडामेंटल्स पर डाले नजर
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन और प्रिसिजन फार्मिंग जैसी तकनीकें किसानों की मदद कर रही हैं. सरकार भी इस बदलाव को बढ़ावा दे रही है, जिससे खेती ज्यादा स्मार्ट और असरदार बन सके. इसी बदलाव के बीच कुछ कंपनियां ऐसी हैं, जो इस नई खेती की दिशा में काम कर रही हैं.
4 Agri-Tech stocks: भारत में खेती का तरीका तेजी से बदल रहा है. अब सिर्फ जमीन और मेहनत ही नहीं, बल्कि टेक्नोलॉजी भी खेती का अहम हिस्सा बन रही है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन और प्रिसिजन फार्मिंग जैसी तकनीकें किसानों की मदद कर रही हैं. सरकार भी इस बदलाव को बढ़ावा दे रही है, जिससे खेती ज्यादा स्मार्ट और असरदार बन सके. पहले खेती में पानी, खाद और बीज का सही इस्तेमाल नहीं हो पाता था.
लेकिन अब नई तकनीक के जरिए कम संसाधनों में ज्यादा प्रोडक्शन संभव हो रहा है. इससे किसानों की कमाई बढ़ने की उम्मीद है. इसी बदलाव के बीच कुछ कंपनियां ऐसी हैं, जो इस नई खेती की दिशा में काम कर रही हैं. निवेश के नजरिए से भी ये कंपनियां ध्यान देने लायक बन रही हैं. आइए जानते हैं दो ऐसे एग्री-टेक शेयर, जिन पर नजर रखी जा सकती है.
PI Industries
PI Industries एग्री-केमिकल सेक्टर की बड़ी कंपनी है, जो भारत और विदेश दोनों जगह काम करती है. हाल के समय में कंपनी के नतीजे थोड़े कमजोर रहे हैं. दिसंबर तिमाही में कंपनी की कमाई और मुनाफा दोनों में गिरावट देखी गई. इसका कारण ग्लोबल डिमांड में कमी और बाजार में धीमापन रहा. इसके बावजूद कंपनी टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रही है. नए प्रोडक्ट्स और केमिकल्स तैयार किए जा रहे हैं. साथ ही कंपनी डिजिटल खेती और नई तकनीकों में निवेश बढ़ा रही है.
कंपनी कर्ज मुक्त है और आने वाले समय में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

Kaveri Seed Company
Kaveri Seed Company हाई-क्वालिटी हाइब्रिड बीज बनाने वाली कंपनी है. कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन मुनाफे पर थोड़ा दबाव देखा गया है. इसका कारण लागत बढ़ना और कीमतें पूरी तरह पास न कर पाना रहा. बीज का बिजनेस मौसम और फसल पर निर्भर होता है, इसलिए इसमें उतार-चढ़ाव आता रहता है. कंपनी रिसर्च पर लगातार खर्च कर रही है, जिससे नए और बेहतर बीज तैयार किए जा सकें. विदेशों में भी कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है.

| Company | EV/EBITDA Ratio | 5-Year Average EV/EBITDA | Industry Median | ROCE | ROE |
| PI Industries | 19.4 | 28.1 | 10.1 | 22.9% | 17.6% |
| Kaveri Seed Company | 11.2 | 12.3 | 11.8 | 20.1% | 19.0% |
डेटा सोर्स: BSE, Groww, FE
यह भी पढ़ें: इस स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! ₹225 करोड़ के निवेश का ऐलान, घर-घर में यूज होता है कंपनी का प्रोडक्ट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
इन 4 स्टॉक्स पर फिदा हुए विदेशी निवेशक, एक में 13 फीसदी तक बढ़ाई हिस्सेदारी; लिस्ट में डिफेंस और IT कंपनियां शामिल
इन 4 डिफेंस कंपनियों पर रखें नजर, ऑर्डर बुक ₹21000 करोड़ के पार, 2785% तक रिटर्न, 52-वीक हाई से 44% तक टूटे शेयर
आशीष कचोलिया और डॉली खन्ना का इन 5 छुटकू स्टॉक पर दांव, कीमत ₹100 से भी कम, पांच साल में 1262% तक रिटर्न
