इस स्टॉक पर आया बड़ा अपडेट! ₹225 करोड़ के निवेश का ऐलान, घर-घर में यूज होता है कंपनी का प्रोडक्ट
इस कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,30,163.59 करोड़ रुपये है और इसका पीई रेशियो 70.57 के आसपास है. म्यूचुअल फंड्स ने भी दिसंबर 2025 तिमाही में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ा दी है. पिछले 5 साल में यह शेयर करीब 45 प्रतिशत तक चढ़ चुका है.
शुक्रवार को Nestle India Ltd के शेयर में हल्की तेजी देखने को मिली. दिन के दौरान शेयर ने 1204 रुपये का इंट्राडे हाई भी छुआ. दरअसल, कंपनी ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने का ऐलान किया है. इस खबर के बाद कंपनी के शेयर निवेशकों के रडार पर हैं. इसका पीई रेशियो 70.57 के आसपास है. म्यूचुअल फंड्स ने भी दिसंबर 2025 तिमाही में अपनी हिस्सेदारी 4.05 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.07 प्रतिशत कर दी है. पिछले 5 साल में यह शेयर करीब 45 प्रतिशत तक चढ़ चुका है. इस कंपनी का प्रोडक्ट मैगी घर-घर में यूज होता है.
कंपनी ने क्या ऐलान किया?
Nestle India ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी गुजरात के सानंद प्लांट में अपने Munch ब्रांड के लिए नई प्रोडक्शन लाइन जोड़ रही है. इस बारे में कंपनी ने 19 मार्च 2026 को स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी. नई प्रोडक्शन लाइन से कंपनी की क्षमता में करीब 8,300 टन प्रति साल का इजाफा होगा. इस प्रोजेक्ट को वित्त वर्ष 2025-26 के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

निवेश और फंडिंग
इस विस्तार के लिए कंपनी करीब 225 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. खास बात यह है कि पूरा निवेश कंपनी अपने इंटरनल फंड से करेगी और इसके लिए किसी तरह का कर्ज नहीं लिया जाएगा. यह कंपनी की मजबूत बैलेंस शीट को दिखाता है.
कैपेक्स प्लान और रणनीति
यह विस्तार कंपनी के बड़े कैपेक्स प्लान का हिस्सा है, जिसमें ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड दोनों तरह के प्रोजेक्ट शामिल हैं. कंपनी का फोकस भविष्य की डिमांड को पूरा करने के लिए अपनी कुल उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर है. सानंद प्लांट में अपग्रेड के बावजूद कंपनी अपने अन्य प्लांट्स में भी Munch का उत्पादन जारी रखेगी.
स्टॉक का प्रदर्शन
शुक्रवार को Nestle India के शेयर करीब 1193.6 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहे थे. पिछले एक हफ्ते में शेयर 0.72 प्रतिशत गिरा है, जबकि पिछले तीन महीने में 4.08 प्रतिशत की कमजोरी रही है. वहीं, एक साल में शेयर ने 7.46 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
कंपनी का मार्केट कैप करीब 2,30,163.59 करोड़ रुपये है और इसका पीई रेशियो 70.57 के आसपास है. म्यूचुअल फंड्स ने भी दिसंबर 2025 तिमाही में अपनी हिस्सेदारी 4.05 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.07 प्रतिशत कर दी है. पिछले 5 साल में यह शेयर करीब 45 प्रतिशत तक चढ़ चुका है.
इसे भी पढ़ें- इस शेयर ने 1 लाख को ₹32 लाख बनाया, कर्ज लगभग जीरो, एक साल के निचले स्तर से 193% भागा स्टॉक
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: Sensex 363 अंक चढ़ा, Nifty 23850 के ऊपर बंद; मेटल्स और फाइनेंशियल सर्विस शेयरों में तेजी
Sensex में 2 मिनट में 4,000 पॉइंट का उतार-चढ़ाव, आखिरी मिनटों में क्यों मचा हड़कंप?
IFCI Share में 12% उछाल, NSE IPO की चर्चा से शेयर ने बनाया 52 हफ्ते का नया हाई
