इस शेयर ने 1 लाख को ₹32 लाख बनाया, कर्ज लगभग जीरो, एक साल के निचले स्तर से 193% भागा स्टॉक

अगर रिटर्न की बात करें तो पिछले 1 साल में इस शेयर ने 140 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है, जबकि 5 साल में यह 3,023 प्रतिशत तक उछल चुका है. 19 मार्च 2026 को शेयर 3,678 रुपये पर बंद हुआ. अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू करीब 32 लाख रुपये हो जाती.

52-वीक लो से लगातार भाग रहा शेयर! Image Credit: Canva

पावर और एनर्जी ट्रांजिशन सेक्टर से जुड़ी कंपनी GE Vernova T&D India Ltd के शेयर इन दिनों चर्चा में हैं. पिछले पांच साल में इस स्टॉक ने जबरदस्त रिटर्न देते हुए 113 रुपये के स्तर से बढ़कर 19 मार्च 2026 को 3,678 रुपये तक पहुंच गया है. इस हिसाब से करीब 3,023 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 93,390 करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयर अपने एक साल के निचले स्तर से 193 फीसदी बढ़ चुके हैं. सबसे मजे की बात ये है कि कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो है.

स्टॉक का रिटर्न कैसा रहा?

अगर रिटर्न की बात करें तो पिछले 1 साल में इस शेयर ने 140 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है, जबकि 5 साल में यह 3,023 प्रतिशत तक उछल चुका है. फिलहाल यह अपने 52 हफ्ते के हाई 3,999 रुपये से करीब 8.8 प्रतिशत नीचे ट्रेड कर रहा है. 19 मार्च 2026 को शेयर 3,678 रुपये पर बंद हुआ. अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसकी वैल्यू करीब 32 लाख रुपये हो जाती.

कंपनी का बिजनेस

GE Vernova T&D India Ltd भारत में GE Vernova के इलेक्ट्रिफिकेशन बिजनेस की लिस्टेड कंपनी है. देश में 100 साल से ज्यादा की मौजूदगी के साथ यह पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर की बड़ी कंपनी है. कंपनी पावर ट्रांसफॉर्मर, सर्किट ब्रेकर, गैस इंसुलेटेड स्विचगियर, सबस्टेशन ऑटोमेशन, डिजिटल सॉफ्टवेयर और HVDC जैसी कई एडवांस टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस देती है. इसके अलावा, यह टर्नकी सबस्टेशन और मेंटेनेंस सेवाएं भी देती है.

मजबूत फाइनेंशियल्स

कंपनी का प्रदर्शन भी काफी मजबूत रहा है. पिछले 3 साल में कंपनी ने 12 प्रतिशत का रेवेन्यू CAGR और 81 प्रतिशत का प्रॉफिट CAGR हासिल किया है. ऑपरेटिंग मार्जिन करीब 27 प्रतिशत है. कंपनी लगभग कर्ज मुक्त है और इसका ROCE 54.7 प्रतिशत और ROE 40.4 प्रतिशत है, जो इसके मजबूत ऑपरेशनल परफॉर्मेंस को दिखाता है.

तिमाही प्रदर्शन (QoQ)

Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू 11 प्रतिशत बढ़कर 1,701 करोड़ रुपये हो गया, जो Q2 FY26 में 1,538 करोड़ रुपये था. वहीं EBITDA 15 प्रतिशत बढ़कर 455 करोड़ रुपये पहुंच गया. हालांकि नेट प्रॉफिट में हल्की गिरावट देखने को मिली और यह 299 करोड़ रुपये से घटकर 291 करोड़ रुपये रह गया.

इसे भी पढ़ें- पश्चिम एशिया युद्ध का असर: इन शेयरों में मचा कोहराम! 36% तक टूटे स्टॉक्स, जानें कौन रहा लिस्ट का क्रैश किंग?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.