RBI Rate Cut: नया लोन Vs पुराना लोन, जानिए किसे मिलेगा ज्यादा फायदा? समझिए पूरा गणित
अगर आप घर खरीदने की योजना बना रहे हैं या होम लोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने हाल ही में रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है. इसका सीधा फायदा आम लोगों को मिल रहा है. रेपो रेट कम होने के बाद कई बड़े बैंकों ने अपने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती कर दी है, जिससे आपकी लोन की EMI यानी मासिक किस्त पहले से कम हो जाएगी. इस फैसले के बाद घर खरीदना अब पहले की तुलना में ज्यादा सस्ता और आसान हो गया है. बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और एचडीएफसी जैसे बड़े बैंक अपनी ब्याज दरों में कटौती कर चुके हैं. अगर आप पहले से लोन चुका रहे हैं, तो आपकी EMI कम हो सकती है. और अगर आप नया लोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये समय आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इस रेट कट का फायदा उठाकर अब आप अपने घर का सपना जल्द पूरा कर सकते हैं.
More Videos
EPF, PPF या NPS: रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए कौन सा विकल्प बेहतर? समझें फर्क
ऐसे मिलेगा ₹25 लाख रिटर्न, जिंदगी भर का Insurance मुफ्त! LIC का सुपरहिट प्लान!
8th Pay Commission: 3.25 फिटमेंट फैक्टर, पुरानी पेंशन से DA Merger तक….खुल गए सारे राज; शिव गोपाल मिश्रा बताई पूरी कहानी
