स्पेशल FD या रेगुलर FD, निवेशकों के लिए कौन सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद; यहां समझिए पूरा गणित
फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों के लिए अब रेगुलर FD के साथ स्पेशल FD स्कीम भी आकर्षण का केंद्र बन रही हैं. State Bank of India और Bank of Baroda जैसे बैंक 444 दिन जैसी विशेष अवधि पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. सीनियर सिटिजन के लिए भी अतिरिक्त रिटर्न वाले विकल्प उपलब्ध हैं. इसके अलावा ग्रीन FD जैसी नई योजनाएं भी तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं.

Special FD Vs Regular FD: फिक्स डिपॉजिट आज भी सुरक्षित निवेश का सबसे लोकप्रिय विकल्प माना जाता है. जो लोग बिना रिस्क के तय रिटर्न चाहते हैं, उनके बीच FD की मांग लगातार बनी हुई है. अब बैंक केवल रेगुलर FD ही नहीं बल्कि स्पेशल FD स्कीम भी लॉन्च कर रहे हैं. इन स्कीम में अलग अवधि, ज्यादा ब्याज दर और खास निवेशकों के लिए विशेष फायदे दिए जा रहे हैं. मई 2026 तक कई बैंक रेगुलर ग्राहकों को 2.50 से 8.30 तक ब्याज दे रहे हैं, जबकि सीनियर सिटिजन को कुछ योजनाओं में 8.80 तक रिटर्न मिल रहा है.
स्पेशल FD स्कीम में मिल रहा ज्यादा ब्याज
कई बैंक अब निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्पेशल FD स्कीम पेश कर रहे हैं. State Bank of India की SBI Amrit Vrishti योजना इसका उदाहरण है. इस स्कीम की अवधि 444 दिन की है और इसमें सामान्य FD की तुलना में ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है. निवेशक इसमें केवल 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. इसी तरह SBI WeCare योजना खास तौर पर सीनियर सिटिजन के लिए बनाई गई है. इसमें पांच साल या उससे अधिक अवधि पर सामान्य FD से 0.60 ज्यादा ब्याज मिलता है.
| फीचर | रेगुलर FD | स्पेशल FD |
|---|---|---|
| निवेश अवधि | सामान्य अवधि जैसे 7 दिन से 10 साल | तय विशेष अवधि जैसे 444 दिन, 555 दिन |
| ब्याज दर | सामान्य FD दर लागू | अक्सर रेगुलर FD से ज्यादा ब्याज |
| लचीलापन | अवधि चुनने में ज्यादा विकल्प | अवधि पहले से तय होती है |
| निवेशक वर्ग | सभी ग्राहकों के लिए | कुछ स्कीम खास निवेशकों के लिए |
| सीनियर सिटिजन लाभ | अतिरिक्त ब्याज मिलता है | कई योजनाओं में और ज्यादा अतिरिक्त रिटर्न |
| समय से पहले निकासी | अधिकांश योजनाओं में संभव | कुछ स्कीम में शर्तें ज्यादा सख्त |
| जोखिम स्तर | कम जोखिम | कम जोखिम |
| रिटर्न | स्थिर और तय | अपेक्षाकृत ज्यादा रिटर्न |
| उदाहरण | सामान्य बैंक FD | SBI Amrit Vrishti, SBI WeCare, BOB 444 Day FD |
| किसके लिए बेहतर | सुरक्षित और लचीला निवेश चाहने वालों के लिए | ज्यादा ब्याज और तय अवधि वाले निवेशकों के लिए |
बैंक ऑफ बडौदा ऑफर
Bank of Baroda की 444 दिन वाली स्पेशल FD भी चर्चा में है. इसमें सामान्य ग्राहकों को 6.60 और सीनियर सिटिजन को 7.10 तक ब्याज मिल रहा है. बैंक अक्सर 400, 444 या 555 दिन जैसी अलग अवधि वाली FD लॉन्च करते हैं ताकि ज्यादा निवेश आकर्षित किया जा सके. प्राइवेट और स्मॉल फाइनेंस बैंक भी ज्यादा ब्याज दर देकर ग्राहकों को लुभा रहे हैं. कई स्मॉल फाइनेंस बैंक 8 से ज्यादा तक रिटर्न ऑफर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- हर महीने सिर्फ 1000 रुपये जमा कर बना सकते हैं 54 लाख रुपये का फंड, जानें PPF का पूरा गणित
ग्रीन FD भी बन रही नया निवेश विकल्प
अब बैंक पर्यावरण से जुड़ी योजनाओं पर भी जोर दे रहे हैं. ग्रीन FD के तहत जमा पैसा केवल पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओ में लगाया जाता है. इसमें रिन्यूएबल एनर्जी, ग्रीन बिल्डिंग और वेस्ट मैनेजमेंट जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं. HDFC Bank, Federal Bank और IndusInd Bank समेत कई बैंक ग्रीन FD ऑफर कर रहे हैं. SBI की Green Rupee Term Deposit योजना में 1111 दिन, 1777 दिन और 2222 दिन जैसी विशेष अवधि दी जा रही है.