देश के इन पांच राज्यों में लोग यूज करते हैं सबसे ज्यादा कैश, ATM से हर महीने निकल रहे करोड़ों रुपये

डिजिटल पेमेंट के दौर में भी देश में कैश का इस्तेमाल मजबूत बना हुआ है. CMS की रिपोर्ट के मुताबिक Karnataka, West Bengal, Tamil Nadu, Chhattisgarh और Odisha ऐसे राज्य हैं जहां ATM से सबसे ज्यादा कैश निकाला जा रहा है. Karnataka इस लिस्ट में सबसे ऊपर है.

Karnataka ऐसे राज्य है जहां ATM से सबसे ज्यादा कैश निकाला जा रहा है. Image Credit:

ATM Cash Withdrawal: UPI और डिजिटल पेमेंट के तेजी से बढ़ते दौर में भी देश में कैश की जरूरत खत्म नहीं हुई है. देश के कई राज्यों में लोग अभी भी बड़ी मात्रा में कैश का इस्तेमाल कर रहे हैं. CMS की रिपोर्ट India’s Consumption Story CY25 के मुताबिक कई राज्यों में ATM से हर महीने करोड़ों रुपये निकाले जा रहे हैं. यह दिखाता है कि ऑनलाइन पेमेंट के साथ-साथ कैश पेमेट भी लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बना हुआ है. खासकर कुछ राज्यों में ATM से कैश निकालने का ट्रेंड सबसे ज्यादा देखने को मिला. आइए जानते हैं कौन से हैं वे पांच राज्य जहां लोग सबसे ज्यादा कैश यूज कर रहे हैं.

Karnataka

Karnataka इस लिस्ट में सबसे ऊपर है. यहां हर ATM से हर महीने औसतन 1.73 करोड़ रुपये निकाले गए. यह देश में सबसे ज्यादा है. Bengaluru जैसे बड़े शहर में कारोबार, नौकरीपेशा लोगों की संख्या और रोजमर्रा के खर्च इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है. डिजिटल पेमेंट के बढ़ने के बाद भी यहां कैश की मांग काफी मजबूत बनी हुई है. यह आंकड़ा बताता है कि राज्य में नकद लेनदेन अभी भी बड़ी भूमिका निभा रहा है.

West Bengal

West Bengal इस मामले में दूसरे स्थान पर है. यहां हर ATM से हर महीने औसतन 1.65 करोड़ रुपये निकाले गए. राज्य में बाजारों, छोटे कारोबार और खुदरा खरीदारी में कैश का इस्तेमाल काफी आम है. यही वजह है कि ATM से कैश निकासी का आंकड़ा काफी ऊंचा दर्ज किया गया. यह भी दिखाता है कि लोगों के बीच नकद पेमेंट की जरूरत अब भी बनी हुई है.

Tamil Nadu

Tamil Nadu में हर ATM से औसतन 1.62 करोड़ रुपये हर महीने निकाले गए. यह देश के सबसे ज्यादा कैश इस्तेमाल वाले राज्यों में शामिल है. राज्य में उद्योग, व्यापार और रोजमर्रा की खरीदारी में कैश की अच्छी खासी भूमिका बनी हुई है. छोटे दुकानदारों और स्थानीय बाजारों में कैश पेमेंट का चलन अभी भी काफी मजबूत है. यही वजह है कि ATM का इस्तेमाल यहां काफी ज्यादा हो रहा है.

यह भी पढ़ें- GST कलेक्शन की रफ्तार हुई धीमी, मई में सरकार को मिले 1.94 लाख करोड़ रुपये; इस राज्य से सबसे ज्यादा कमाई

Chhattisgarh और Odisha

Chhattisgarh में प्रति ATM औसतन 1.52 करोड़ रुपये निकले. वहीं Odisha में यह आंकड़ा 1.51 करोड़ रुपये रहा. इन दोनों राज्यों में कैश की मांग काफी मजबूत दिखी. ग्रामीण और अर्ध शहरी इलाकों में अभी भी नकद भुगतान पर काफी निर्भरता है. छोटे कारोबार और स्थानीय लेनदेन में कैश की भूमिका यहां बहुत अहम बनी हुई है. यही वजह है कि ATM से निकासी का आंकड़ा हाई रहा.

Latest Stories

ITR सिर्फ टैक्स भरने के लिए नहीं… इसके 5 ऐसे फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप, चेक करें लिस्ट

सुकन्या समृद्धि योजना खाते को दूसरे बैंक में शिफ्ट करना हुआ आसान. जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया

3 जून से शुरू होगा अन्नपूर्णा योजना के तहत ₹3000 का ट्रांसफर, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान; जानें किनके खातों में आएगी यह रकम

जून में बदल जाएंगे पैसे से जुड़े कई नियम, टैक्स-EMI-LPG और निवेशकों के लिए क्यों है यह महीना अहम?

SBI की इस स्कीम से होगी Post Office की तरह हर महीने कमाई, जानें 5-10 लाख रुपये के निवेश पर कितना इनकम

BOBCARD यूजर्स की बल्ले-बल्ले! हवाई यात्रा पर ₹8000 तक की छूट, होटल बुकिंग पर 20% तक डिस्काउंट; जानें अन्य ऑफर्स