DA Hike in UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते यानी DA में 2 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. इस फैसले के बाद कर्मचारियों का DA 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है. बढ़े हुए DA का फायदा कर्मचारियों को जून की सैलरी से मिलने की उम्मीद है, जिससे उनकी मासिक आय में सीधा इजाफा होगा.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Image Credit: X/Ani

DA Hike in UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ा ऐलान किया है. योगी सरकार ने महंगाई भत्ते यानी DA बढ़ाने का फैसला लिया है, जिससे प्रदेश के कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने वाली है. इस फैसले के बाद कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी और पेंशनर्स को भी अतिरिक्त फायदा मिलेगा. सरकार का यह कदम बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि बढ़े हुए DA का लाभ लाखों कर्मचारियों और रिटायर्ड कर्मियों को मिलेगा, जिससे उनकी मासिक आय में सीधा इजाफा होगा.

कितना हुआ बढ़ोतरी

योगी सरकार ने महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. इस बढ़ोतरी के बाद प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का DA 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है. सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा. अब कर्मचारियों को जून की सैलरी में इसका सीधा फायदा मिलने वाला है, जिससे उनकी मासिक आय में इजाफा होगा. बढ़ती महंगाई के बीच सरकार का यह कदम कर्मचारियों को आर्थिक राहत देने वाला माना जा रहा है.

कितने लोगों को होगा फायदा

उत्तर प्रदेश में करीब 16 लाख सरकारी कर्मचारी कार्यरत हैं. इनमें शिक्षक, डॉक्टर और कई अन्य विभागों के कर्मचारी शामिल हैं. सरकार के इस फैसले का सीधा फायदा इन सभी कर्मचारियों को मिलने वाला है. इसके अलावा राज्य में लगभग 12 लाख पेंशनर्स भी हैं, जिन्हें बढ़े हुए DA का लाभ मिलेगा. ऐसे में कुल मिलाकर करीब 28 लाख से ज्यादा लोगों को योगी सरकार के इस फैसले से राहत मिलने की उम्मीद है. बढ़े हुए महंगाई भत्ते से कर्मचारियों और पेंशनर्स की मासिक आय में इजाफा होगा, जिससे बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें आर्थिक सहारा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Q4 में Mutual Funds ने बढ़ाया इन शेयरों में दांव, Adani Power से Ola Electric तक कई स्टॉक फोकस में, रखें नजर